Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खातों से निकलता था पैसे
    झारखंड

    दुमका : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खातों से निकलता था पैसे

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने आज दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने यहां बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आधार, पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के फर्जी एटीएम की मदद से लोगों के खाते से राशि निकालने की शिकायतें मिल रही थीं।

    उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने एवं लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) श्रीराम समद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

    श्री लकड़ा ने बताया कि जांच के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर टीम ने एटीएम से राशि निकालने के दौरान चोरखेदा गांव के रहने वाले साइबर अपराधी रवि कुमार मंडल और निरंजन मंडल को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 25 हजार रुपये, कई एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कई अन्य सामान मिले हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपने बैंक खाते, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत किसी तरह की अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की अपील की।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #Jharkhand News cyber crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीएसएफ के 30 और जवानों में कोरोना का संक्रमण, 6 दिल्ली और 24 मामले त्रिपुरा में
    Next Article बिहार : भूमि विवाद में एसिड अटैक, 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.