Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में कोरोना संक्रमित दूसरे मरीज की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
    बिहार

    बिहार में कोरोना संक्रमित दूसरे मरीज की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित दूसरे मरीज की मौत आज पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गई। एम्स प्रशासन सूत्रों ने यहां बताया कि 14 मार्च को एम्स में वैशाली जिले के 35 वर्षीय एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया। उस समय उसे बुखार था। इसके बाद उसका स्वैब सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 15 मार्च देर शाम आई रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसका इलाज चल रहा था लेकिन आज उसकी मौत हो गई। वह वैशाली जिले का पहला संक्रमित मरीज था।

    सूत्रों ने बताया कि एम्स ने उसकी मौत का कारण कोरोना पॉजिटिव और मल्टी ऑर्गन का फेल होना बताया है। उसे इंसेफ्लाइटिस के साथ मल्टीपल इन्फ्रैक्शन यानी कई संक्रमण भी थे। मृत युवक पूर्व में यक्ष्मा रोग (ट्यूबरकुलोसिस-टीबी) से भी पीड़ित रहा था। मृतक के शव को फिलहाल एम्स के शवगृह में रखा गया है।

    सूत्रों ने बताया कि उसके तीन रिश्तेदार की भी जांच हुई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। बिहार में कोरोना से होने वाली दोनों मौत पटना एम्स में ही हुई है। मृत युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं रही है। उसने पटना एम्स में भर्ती होने से पहले बाईपास और खुसरूपुर के अस्पताल में भी जांच कराई थी। कोरोना वायरस से संक्रमित बिहार में पहली मौत मुंगेर जिले के चौरंबा गांव निवासी सैफ अली की हुई थी।

    सैफ की मौत 21 मार्च 2020 को पटना एम्स में हुई थी और 22 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मृतक सैफ को किडनी की बीमारी थी। कुछ दिन पहले ही वह कतर से अपने गांव चौंरबा लौटा था। तबियत बिगड़ने पर सैफ को इलाज के लिए मुंंगेर के नेशनल हॉस्पीटल ले जाया गया था। उसके बाद उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : मोहनपुर प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर और दीदी किचन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Next Article रांची : कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल कलेक्शन का काम जारी, राजधानी में कलेक्ट किए गए सबसे ज्यादा सैंपल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.