Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : मोहनपुर प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर और दीदी किचन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    झारखंड

    देवघर : मोहनपुर प्रखंड में क्वारंटाइन सेंटर और दीदी किचन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा मोहनपुर प्रखंड स्तिथ क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
    ज्ञात हो कि लॉक डाउन के कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरे जिले में क्वारेंटाइन सेंटर प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर बनाए गए हैं, जहां पर संदिग्ध तथा जिले से बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है ताकि उनका बेहतर तरीके से रखरखाव किया जा सके। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में बिजली व्यवस्था, शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को दिया।

    • साफ सफाई साथ सोशल डिस्टेंसिंग का रखे विशेष ख्याल

    लाॅक डाउन के दरम्यान असहाय, दिव्यांग, बुजुर्ग लोगों को दीदी किचन व दाल-भात केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क भोजन कराये जाने की व्यवस्था का औचक निरीक्षण उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा मोहनपुर प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न दीदी किचन व दाल-भात केन्द्रों में समाज के बेसहारा, जरूरतमंद एवं अति गरीब लोगों करायें जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी भोजन कर रहे लोगों से ली गयी। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था, साबुन की उपलब्धता व लाभुक पंजी, स्टाॅक पंजी से जुड़े आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा इन केन्द्रों में कार्य कर रहे कर्मियों व सखी मंडल के दीदियों को निदेशित किया कि लोगों को भोजन कराते समय स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।

    • भोजन की गुणवत्ता से न हों समझौता

    इस दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी व जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निदेशित किया कि दीदी कैफे, दाल-भात केन्द्रों व विशेष दाल-भात केन्द्रों में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि इन केंद्रों के माध्यम से गरीब व असहाय परिवारों को भोजन की सुविधा मिलती रहे। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा सभी केन्द्रों पर स्वच्छ रहे, स्वस्थ्य रहे के नारे का पालन करते हुए भोजन के पूर्व साबुन अथवा सेनिटाइजर से हाथों को धुलवाना और कोविद-19 से बचाव की जानकारियों से भी लोगों को अवगत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : कोरोना की लड़ाई में आरोग्य सेतु एप निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका, जिलावासियों से एप डाउनलोड करने की उपायुक्त की अपील
    Next Article बिहार में कोरोना संक्रमित दूसरे मरीज की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.