Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»हिल व्यू हॉस्पिटल, ग्रीन एस्ट्रो अपार्टमेंट और होटल बीएनआर को मिली 5 स्टार रेटिंग, जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    हिल व्यू हॉस्पिटल, ग्रीन एस्ट्रो अपार्टमेंट और होटल बीएनआर को मिली 5 स्टार रेटिंग, जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम द्वारा कचरे के सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए रांची नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में रांची नगर निगम ने शहर के 16 बल्क वेस्ट जेनरेटर को 5 स्टार रेटिंग दी है. इनमें हिल व्यू हॉस्पिटल, एस्ट्रो ग्रीन अपार्टमेंट और होटल बीएनआर शामिल है. बता दें कि निगम द्वारा बल्क वेस्ट जेनरेटर (बीडब्लूजी) और हाउसहोल्ड को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार रैंकिंग का प्रावधान किया गया है. जिसमें ससमय यूजर चार्ज देने के अलावा सेग्रीगेटेड वेस्ट देने पर उन्हें 5 स्टार रेटिंग देना है. वहीं जो लोग केवल सेग्रीगेटेड वेस्ट देते है लेकिन यूजर चार्ज नहीं देते उन्हें 3 स्टार रेटिंग दिया जाना है. इसके अलावा शहर के वैसे लोग जो केवल यूजर चार्ज देते है परन्तु सेग्रीगेटेड वेस्ट नहीं देते है उन्हें 1 स्टार रेटिंग देने का प्रावधान किया गया है.

    अप्रैल में किया गया था सेलेक्शन

    रांची नगर निगम द्वारा वर्तमान में माह अप्रैल के लिए कुल 16 बल्क वेस्ट जेनरेटर का चयन 5 स्टार रैंकिंग  के लिए किया गया. आज यानी 18 मई को निगम सभागार में चयनित 16 प्रतिष्ठानों में से उपस्थित 9 प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को 5 स्टार रेटिंग का प्रमाण-पत्र अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने दिया. इन प्रतिष्ठान वालों ने समय से यूजर चार्ज दिया. साथ ही गीला-सूखा कचरा भी नगर निगम को अलग-अलग दिया. रांची नगर निगम ने शहर के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर/ऑफिस या प्रतिष्ठान में हरे और नीले रंग का डस्टबिन का उपयोग करे. सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डाले और गीला कचरा हरा डस्टबिन में.

     इन्हें मिली 5 स्टार रेटिंग

    एस्ट्रो ग्रीन अपार्टमेंट, गोविंद टावर, हिल व्यू हॉस्पिटल, सूर्या दुर्गा अपार्टमेंट, होटल बीएनआर, एवीएन प्लाजा, ग्रीन होराइजन होटल, मॉल ऑफ रांची और होटल जेड स्क्वायर के प्रतिनिधि मौजूद थे, जबकि एसएस इंक्लेव, गणपति गर्ल्स हॉस्टल, केसी रॉय मेमोरियल हॉस्पिटल, स्कॉलर टावर, ओक रेसीडेंसी, गिन्नी प्लाजा इंक्लेव, माउंटेन ड्यू होटल के प्रतिनिधि नहीं पहुंच सके.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और बल्क वेस्ट जेनरेटर के प्रतिनिधि मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग, प्रशासन को कहा-थैंक्यू

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग, प्रशासन को कहा-थैंक्यू
    Next Article राजद के जिला अध्यक्ष ने किया अनुपमा सिंह के समर्थन में वोट की अपील

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.