Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फेक न्यूज पर निर्वाचन आयोग कर रहा निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : के रवि कुमार
    झारखंड

    फेक न्यूज पर निर्वाचन आयोग कर रहा निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : के रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार ने कहा है कि चौथे चरण के चुनाव के लिए लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में वोटर इनफार्मेशन स्लिप का वितरण शुरू हो चुका है. बीएलओ घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे हैं. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी चाहें, तो वह बीएलओ के साथ वोटर स्लिप वितरण देखने के लिए साथ जा सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे.

    12 तरह के पहचान पत्र मतदान के लिए वैध

    उनहोंने बताया कि वोटर इनफार्मेशन स्लिप में मतदाता का नाम, बूथ संख्या और स्थान, मतदाता को मतदान के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है तथा गूगल मैप के साथ बूथ का लोकेशन भी रहेगा. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग वोटर इनफार्मेशन स्लिप वितरण के दौरान यह भी सर्वे करेगा कि कितने लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है. मतदाता को मतदान के लिए इस स्लिप के साथ वोटर आइडी कार्ड ले जाना होगा. मतदाता पहचान पत्र नहीं रहने की स्थिति में आयोग द्वारा मान्य 12 तरह के पहचान पत्र मतदान के लिए ले जाना होगा. वोटर इनफार्मेशन स्लिप वितरण की निगरानी भी की जाएगी, ताकि शत प्रतिशत वोटर तक यह सुविधा पहुंचे. इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी भी संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वोटर स्लिप का वितरण सुचारू ढंग से हो.

    मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे बीएलओ 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पारदर्शी मतदान के लिए एएसडी (आफसेंट, सिफ्ट, डेथ) की भी सूची बनाई गई है, ताकि अनुपस्थित, दूसरी जगह जा चुके या जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम पर बोगस मतदान की आशंका नहीं रहे. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान बीएलओ भी मतदान केंद्र पर रहेंगे, ताकि स्थानीय होने के कारण मतदाता की सही पहचान सुनिश्चित हो सके. वहीं सभी बूथों पर 14 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को वालिंटियर के रूप में रखा जाएगा. ये जहां मतदाताओं को गाइड करेंगे वहीं भविष्य के कुशल मतदाता के रूप में तैयार होंगे. ऐसे वालिंटियरों का चयन कर ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भ्रामक खबरों (फेक न्यूज) के प्रकाशन, प्रसारण सहित सोशल मीडिया पर उसके पोस्ट की लगातार निगरानी की जा रही है. भ्रामक खबर मिलने पर संबंधित संस्थान, व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी.

    ये भी पढ़ें: बंधु बोले कांग्रेसी आदिवासी की पहचान, सुखदेव ने कहा दीवार खड़ी करने वालों को पहचानें

    Johar Live आज की खबर इनफार्मेशन स्लिप करंट न्यूज के रवि कुमार खूंटी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलामू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव लोहरदगा सिटी न्यूज सिंहभूम स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेन छिनतई करने वाले गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार, जेवर व चोरी का बाइक जब्त
    Next Article असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले आदित्य विक्रम जायसवाल, युवा मतदाता निभाएंगे चुनाव में अहम भूमिका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.