Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले आदित्य विक्रम जायसवाल, युवा मतदाता निभाएंगे चुनाव में अहम भूमिका
    जोहार ब्रेकिंग

    असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले आदित्य विक्रम जायसवाल, युवा मतदाता निभाएंगे चुनाव में अहम भूमिका

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से यूथ आइकॉन, बिजनसमैन एवं हर वर्ग के प्रबुद्धजन ने विज़न फॉर झारखण्ड पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत किया. आदित्य विक्रम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लायी गई मैनिफेस्टो पर जोर डालते हुए कहा कि पार्टी ने सबसे बेहतरीन मैनिफेस्टो प्रस्तुत कर हर वर्ग के लिए सोचा है और सभी के लिए न्याय किया है. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आये तो ये सारे वादे धरातल पर पूरा कर देश हित में एक नया कदम बढ़ायेंगे. मौके पर स्पीकर्स में मीनाक्षी सिंह, डॉ रीमा खलखो, रवि खलखो, अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम, भानु प्रताप सिंह, अनुष्का चौधरी, विद्याकर कुँवर, जैनेट एंड्रयू, ऐलन एंड्रयू, प्रखर मोदी आदि लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए अच्छे कानून बने

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेली वेज वर्कर्स, कांग्रेस मैनिफेस्टो, मनरेगा, 25 लाख का हेल्थ कवर, अर्बन क्षेत्र के लिए अलग योजना, हर वर्ग से करप्शन हटाने के लिए एक अलग बॉडी का निर्माण, क्लाइमेट कंट्रोल, रिन्यूएबल एनर्जी अवेयरनेस प्रोग्राम, टूरिज्म कॉरिडोर का निर्माण, रोड सेफ्टी बोर्ड का निर्माण, माइनॉरिटीज़ पर अच्छा क़ानून बनाना, जीडीपी, लॉकडाउन के कारण जो नुकसान युवाओं को हुआ उसपर विचार करना, एडमिनिस्ट्रेटिव करप्शन, अच्छी गवर्नेंस की व्यवस्था, सस्टेनेबल इकोनॉमिक डेवलपमेंट पालिसी बने, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान, महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु अच्छे क़ानून बने, ब्लॉगर सोसायटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए, चाइल्ड वेलफेयर से अनुरोध, नशा मुक्ति आदि विषयों पर चर्चा हुई एवं इसको ठीक करने पर सबने अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत की.

    18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़

    इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने रामधारी सिंह दिनकर की एक पंक्ति बालते हुए कहा कि आजकल हमलोग रचना नहीं, आलोचना करते हैं. आज हमलोगों ने जुमला वाली चाय की चर्चा को नजरअंदाज कर असली चाय पर चर्चा की शुरूआत की है. इस बार भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 97 करोड़ मतदाता अपना मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सबसे अहम बात यह है कि चुनाव में पहली बार वोट देने वाले यानी 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है. इसके अलावा 20 से 29 साल के युवा वोटरों की संख्या 19.74 करोड़ है. ये युवा मतदाता किसी भी हार-जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

    जिस गति से विकास करना चाहिए वो नहीं हो पाया

    आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि एक युवा क्या सोचते हैं और युवा सब जानते भी है, उसी हिसाब से वोट भी करेंगे. इकोनॉमी ग्रोथ कैसे हो, पॉलिसी कैसी हो. उन्होंने कहा कि 24 साल पहले झारखंड बना है, जिस गति से विकास करना चाहिए वो नहीं हो पाया. कहीं न कहीं त्रुटि है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी रहे आने वाले समय में युवा सोच क्या है, अपने देश को हम समृद्धि कैसे बना सके, युवाओं को रोजगार कैसे दे पायें, महिला सुरक्षित कैसे हों, अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करें, देश में अराजकता की स्थिति है, इन तमाम चीजों से कैसे निकले उसके लिए आज असली चाय की चर्चा है. यह कार्यक्रम लगातार धरातल पर करेंगे और हर जगहों पर होगी. आज की युवा पीढ़ी की क्या सोच है, आने वाली विधानसभा चुनावों की मैनिफैस्टों में पार्टी अध्यक्षों को शामिल करने हेतु आग्रह करेंगे.

    युवाओं को सुनहरे कल के लिये वोट करना चाहिए

    मौके पर मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा, किसानों, युवाओं, रोज़गार और देश की इकॉनमी ग्रोथ के बारे में सोचे वही सरकार सत्ता में आकर सही कार्य कर सकती है. अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम ने कहा झारखंड राज्य में जितनी रफ्तार से विकास होनी चाहिए उतनी नहीं हो पायी है. इसकी वजह अस्थाई सरकार है. युवाओं को सुनहरे कल के लिये वोट करना चाहिए. मौके पर स्पीकर अनुष्का ने कहा महिलाओं के सुरक्षा हेतु अच्छे क़ानून बने ताकि महिलाएँ निर्भीक होकर समाज में अपना योगदान दे सके. असली चाय की चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार जयसवाल, राहुल, कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह, हरीश प्रभाकर, कृष्णा सहाय, संजीव महतो, अनिल सिंह, आसिफ़ ज़ियाऊल, इरफ़ान ख़ान, आर्या कुमारी, मुस्कान, खेमिस हेमब्रॉम, सक्षम श्रीवास्तव, वंदना, स्वीटी कुमारी, साँखी अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: बीजेपी ने उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा, दो बार की सांसद पूनम महाजन का टिकट कटा

    Johar Live असली चाय पर चर्चा आज की खबर आदित्य विक्रम जायसवाल करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिजनसमैन मुख्य समाचार यूथ आइकॉन रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफेक न्यूज पर निर्वाचन आयोग कर रहा निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : के रवि कुमार
    Next Article डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, अनिवार्य सेवा से जुड़े कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने का दिया निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.