Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंधु बोले कांग्रेसी आदिवासी की पहचान, सुखदेव ने कहा दीवार खड़ी करने वालों को पहचानें
    झारखंड

    बंधु बोले कांग्रेसी आदिवासी की पहचान, सुखदेव ने कहा दीवार खड़ी करने वालों को पहचानें

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेसी ही आदिवासी पहचान, सम्मान और सही अर्थों में विकास को बरकरार रख सकती है. उन्होंने कहा कि आज देश में आदिवासी अस्मिता के साथ ही आदिवासी पहचान की स्थिति कायम रखने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस का महत्वपूर्ण हाथ है. जिसने न केवल वन संरक्षण अधिनियम, वन अधिकार कानून, पेसा कानून, पांचवी और छठी अनुसूची जैसे अनेक संवैधानिक प्रावधान किये बल्कि जमीनी स्तर पर भी जितनी भी विकास योजनाएं संचालित है उसमें से अधिकांश कांग्रेस की ही देन है. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडर विधानसभा के बूढ़ा खुखरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही सरकार केवल आपसी भेदभाव, महंगाई, बेरोजगारी आदि को बढ़ावा देकर देश में एक ऐसा वातावरण कायम करना चाहती है. जिसका फायदा केवल प्रधानमंत्री के कुछेक उद्योगपति मित्रों को हो.

    लोहरदगा की जनता लड़ने को तैयार 

    लोहरदगा से कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुखदेव भगत ने कहा कि आदिवासियों के स्वभाव में सच के लिए लड़ना है. उनके लिए यह चुनौती के साथ-साथ जीवन-मरण का प्रश्न भी है. उन्होंने कहा कि आज मांडर के साथ ही लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में सभी लोग सच्चे मन से लड़ने को तैयार हैं. भले ही वह भाजपा का प्रत्याशी हो या उसके द्वारा खड़ा किया गया कोई नकली उम्मीदवार. सुखदेव भगत ने कहा कि वैसी शक्तियों को पहचानने की जरूरत है जो आदिवासियों के साथ ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के साथ ही सभी लोगों के बीच दीवार खड़ी करता है.

    सभी को भुगतना होगा अंजाम

    बंधु तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश भर में जिस वातावरण को कायम कर दिया है, उसका खामियाजा देश के आदिवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) अल्पसंख्यकों आदि के साथ ही सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश को जरूरत है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए कांग्रेस को विजय दिलाए. इस बार की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक भी है और इसका दूरगामी प्रभाव हम सभी के भविष्य पर पड़नेवाला है. इसलिये भारत में आपसी सद्भाव, संप्रभुता, एकता, अखंडता आदि के साथ-साथ इस बात को भी ध्यान में रखा जाये कि कौन सरकार देश के सभी लोगों का समान और समन्वित विकास कर सकती है.

    10 साल में जुमले वाली सरकार

    मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव न केवल झारखण्ड बल्कि देश के ख्याल से भी बहुत चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वैसे धर्मनिरपेक्ष सरकार की जरूरत है जो सभी को समान नजरिये से देखे. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सभी ने वैसी जुमलेबाजी वाली सरकार देखी है, जिसने केवल और केवल झूठे वायदे किये. लोगों के बीच में दीवार खड़ी की. महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है. आज जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि यह केवल टेलर है और आगे फिल्म आना बाकी है. जिससे आप समझ सकते हैं कि हमारे संविधान के साथ ही देश पर भी खतरा है और आरक्षण खत्म करने की साजिश है. कांग्रेस के घोषणा पत्र और विशेष रूप से युवा न्याय, किसान न्याय, महिला न्याय, हिस्सेदारी न्याय आदि की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद सरना धर्म कोड को लागू करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है.

    राजनीतिक गुंडागर्दी का परिचय दे रही बीजेपी

    झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपनी जबरदस्ती और मर्यादा विहीन राजनीतिक गुंडागर्दी का परिचय दे रही है. कभी चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में उसके छल-प्रपंच की चर्चा होती है तो कभी वह कुछ और साज़िश रचती है. संविधान और देश आज संकट में है और चारों ओर हाहाकार की स्थिति है. इस सरकार को हटाकर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार गठित की जाये. मोदी सरकार ने अपने राजनीतिक विरोधियों को जिस प्रकार से जेल भेजने की साज़िश रची है वह देश के लिये ख़तरनाक है.

    ये भी पढ़ें:पत्रकार ने की गिरिडीह से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा, 6 मई को दाखिल करेंगे नामांकन

    Johar Live आज की खबर आदिवासी करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेसी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नरेन्द्र मोदी न्यूज हेडलाइन बंधु तिर्की मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा शहजादा अनवर शिल्पी नेहा तिर्की सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना
    Next Article बीजेपी ने उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा, दो बार की सांसद पूनम महाजन का टिकट कटा

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.