Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवाओं के नस में उतरता नशा, निशाने पर स्कूल-कॉलेज के छात्र
    झारखंड

    युवाओं के नस में उतरता नशा, निशाने पर स्कूल-कॉलेज के छात्र

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2024Updated:April 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची: राजधानी में युवा पीढ़ी तेजी से ड्रग पैडलरों के चंगुल में फंस रहे है. स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं में यह नशा तेजी से फैल रहा है. अब ज्यादा समय नहीं बचा है, जब झारखंड “उड़ता पंजाब” के नाम से प्रचलित होगा. ड्रग पैडलर पहले युवाओं को नशे की लत पकड़ाते है, फिर नशे के एवज में उनसे मोटी रकम वसूल रहे है. इतना ही नहीं, कई मामलों में तो देखा गया है कि ज्यादा ड्रग्स की डोज होने के कारण युवाओं की मौत भी हो गई है. ड्रग्स वर्ष 2023 में रांची और हजारीबाग में चार लोगों की जान भी ले चुका है. जबकि, नशा मुक्ति केंद्र में 300 से ज्यादा लोग खुद की जांच कराने पहुंच चुके है. झारखंड पुलिस ड्रग्स पर रोकथाम को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाती है, तो पूरा राज्य इसकी चपेट में आ सकता है.

    इन-इन इलाकों में तेजी से फैला है ड्रग्स का कारोबार

    सूत्रों की मानें, तो रांची के सुखदेवनगर, लोअर बाजार, धुर्वा, अरगोड़ा, सदर, बरियातू और खेलगांव इलाके में तेजी से ड्रग्स का कारोबार फैला है. सुखदेवनगर इलाके में शैतान चौक, विद्यानगर, किशोरगंज रोड-9, मुरला पहाड़ के अलावा हरमू बाइपास रोड शामिल है. वहीं लोअर बाजार इलाके में पुरुलिया रोड, कर्बला चौक, बस स्टैंड शामिल है. इतना ही नहीं, ड्रग पैडलर आजकल होम सर्विस भी दे रहे है, ताकि ड्रग पैडलर के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकें.

    अभिभावकों का बच्चों को समय न देना चिंता का विषय

    अभिभावक काम के चक्कर में बच्चों पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. अभिभावक अपने काम के चक्कर में ध्यान तक नहीं देते है कि बच्चे कहां आ रहे है, कहां जा रहे है. कौन से मित्र से मिलना-जुलना लगा रहता है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं रखते है. यह सब लापरवाही के कारण युवाओं को नशे की लत लग रही है. फिर अभिभावकों को जब पूरे मामले की जानकारी होती है, तब तक युवा नशे की आदत पकड़ चके होते है. फिर युवा वर्ग नशे की खातिर सही और गलत को समझना छोड़कर अपराध की दुनिया में भी प्रवेश कर जाते है.

    ये भी पढ़ें: सुंदरपहाड़ी थानेदार सस्पेंड, आरोपी जमादार को भेजा गया जेल

    Johar Live अरगोड़ा आज की खबर करंट न्यूज कर्बला चौक जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ड्रग पैडलर ड्रग्स ताजा खबर धुर्वा नशा न्यूज हेडलाइन पुरुलिया रोड बरियातू बस स्टैंड मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोअर बाजार सदर सिटी न्यूज सुखदेवनगर स्थानीय खबर हरमू बाइपास रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट : 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, हवाई सेवाएं स्थगित
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल से वोटिंग, 16.63 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.