Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सामाजिक सम्मेलन करने का लिया गया निर्णय
    Uncategorized

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सामाजिक सम्मेलन करने का लिया गया निर्णय

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय जनता पार्टी रांची प्रदेश कार्यालय में बुधवार को ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जानता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है. भाजपा के करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है. नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश की चंहुमुखी विकास किया है, लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने झारखण्ड में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है, जिससे पिछड़ा बर्ग में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. जिससे ओबीसी समाज मोदी को धन्यवाद के साथ लोकसभा चुनाव में झारखण्ड के 14 में से 14 सिट एनडीए गठबंधन की झोली में डालने का मन बना लिया है.

    बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव से ही जेएमएम, कांग्रेस, राजद के इस ठगबंधन सरकार को मुक्त कर देना है. वर्तमान राज्य सरकार झारखण्ड राज्य को 20 साल पीछे ढ़केल दिया. हर ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है, जनता इनके कारनामों से त्रस्त है. अबकी बार 400 पार के आकड़ा भाजपा व एनडीए गठबंधन भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत हासिल करेगी .

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का चुनाव के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उन्होंने ने चुनाव जीतने के कुछ मूलमंत्र भी सभी ओबीसी मोर्चा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को दिया. सभी लोगों को अपने शक्ति केंद्रों और अपने बुध को सबसे मज़बूत बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने अपने बूथ में 370 मत से ज्यादा प्राप्त करने का प्रयास करें. राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहु ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोदी जी योजना की जानकारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा.

    प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा के तरफ़ से भरोसा दिलाया कि राज्य के पूरे 14 में 14 लोकसभा भाजपा और एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए कमर कस लिया है. मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 5 सामाजिक सम्मेलन और युवा संवाद और छात्रावास जनसंपर्क कराएगी. कुल 400 सम्मेलन कराया जाएगा. अभी तक लगभग 38 कार्यक्रम हो चुका है.

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति, झारखंड प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री हलधर नारायण शाह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने किया.

     

    Johar Live आज की खबर ओबीसी मोर्चा करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज डॉ अमरदीप यादव ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाबूलाल मरांडी भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के ग्यारह हज़ार जगहों में मनाया जाएगा रामोत्सव : विहिप
    Next Article जामताड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने लिया मतदान करने का शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.