Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BIG NEWS : देशभर में 15 अप्रैल से कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस होगी बंद, आदेश जारी
    ट्रेंडिंग

    BIG NEWS : देशभर में 15 अप्रैल से कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस होगी बंद, आदेश जारी

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मोबाइस यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. देशभर में 15 अप्रैल से कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है. बता दें कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जियो और एयरटेल सहित सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD कोड्स का इस्तेमाल कर कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है. इस आदेश को 15 अप्रैल 2024 से लागू किया जाएगा.

    साइबर क्राइम रोकने की है कोशिश

    यह आदेश मोबाइल फोन के जरिए धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी किया गया है. 28 मार्च के एक आदेश में, DoT ने कहा कि यह उसके संज्ञान में आया है कि USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित कॉल फ़ॉरवर्डिंग सुविधा, जिसे बिना शर्त कॉल फ़ॉरवर्डिंग सेवाओं के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, *401# सेवाओं का कुछ गलत कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि इस सर्विस के जरिए लोगों को लाखों का चूना लगाया जा रहा है. इसे लेकर सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है और 15 अप्रैल से अगले आदेश तक यह सेवा बंद रहेगी.

    जानें क्या है USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा)

    USSD  एक शॉर्ट कोड होता है जिसे मोबाइल यूजर्स बैलेंस या फोन का IMEI नंबर जानने के लिए डायल करते हैं. आसान शब्दों में कहें तो USSD एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से एक कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है. IMEI नंबर भी USSD कोड से ही पता लगाया जाता है.

    कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस कैसी करती है काम?

    कॉल फ़ॉरवर्डिंग सेवा के माध्यम से आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले कॉल या मैसेज को किसी अन्य नंबर पर फ़ॉरवर्ड किया जा सकता है. यदि कोई उपयोगकर्ता *401# डायल करने के बाद किसी अज्ञात नंबर पर कॉल करता है, तो उपयोगकर्ता के मोबाइल पर प्राप्त सभी कॉल कॉल करने वाले घोटालेबाज के फोन पर ‘फॉरवर्ड’ कर दी जाती हैं. यानी आपके कॉल-मैसेज का एक्सेस किसी और के हाथ में चला जाता है. यह वह तरीका है जिसका आजकल स्कैमर्स खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि खुद टेलीकॉम विभाग ने लोगों को इस बारे में आगाह किया है. जिसमें बताया गया कि स्कैमर्स यूएसएसडी कोड *401# के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं.

    स्कैमर्स इस तरह लोगों को बनते हैं शिकार

    इसमें स्कैमर्स आपके नंबर पर कॉल करते हैं और आपको बताते हैं कि वे आपकी टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी से बात कर रहे हैं और हमने देखा है कि आपके नंबर पर नेटवर्क की समस्या है. फिर आपको फंसाने के लिए वे आपसे कहते हैं कि नेटवर्क समस्या को हल करने के लिए आपको *401# डायल करना होगा. अब जैसे ही आप इस नंबर को डायल करेंगे तो यह आपसे एक अनजान नंबर पर कॉल करने के लिए कहेगा. जिसके बाद आपके फोन पर आने वाले सभी मैसेज और कॉल स्कैमर के फोन पर फॉरवर्ड हो जाएंगे.

    कॉल फॉरवर्डिंग के कई नुकसान

    इसके साथ ही आपके बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सहित आपके नंबर पर आने वाला सभी तरह का ओटोपी उसके पास चला जाएगा. जिसका इस्तामाल करके वह न सिर्फ आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट का भी एक्सेस अपने हाथ में ले सकते हैं. इतना ही नहीं कॉल फॉरवर्डिंग के जरिये आपके नाम और नंबर पर दूसरी सिम कार्ड भी इश्यू करा सकता है.

    जानें टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने क्या कहा?

    इसको लेकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने हाल में एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया कि जिन यूजर्स ने USSD-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को एक्टिवेट किया हुआ है, उन्हें  ऑप्शनल तरीकों से कॉल फॉरवर्डिंग सर्विसेज को दोबारा एक्टिवेट कराने के लिए कहा जा सकता है. जिसमें ये सुनिश्चित हो कि आपकी जानकारी के बिना ऐसी सर्विसेज को एक्टिवेट नहीं किया जाएगा. यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है, क्योंकि टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) का मानना है कि USSD-बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन स्कैम्स और मोबाइल फोन से जुड़े फ्रॉड के मामले में किया जा रहा है.

    मोबाइल में कॉल फॉरवार्डिंग तुरंत कर दें बंद

    टेलीकॉम विभाग के आदेश के मुताबिक, एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी टेलीकॉम कंपनियों को अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी) के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग के लिए वैकल्पिक तरीके ढूंढने होंगे. वहीं, स्मार्टफोन यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे कॉल फॉरवर्डिंग के लिए अपने मोबाइल फोन की सेटिंग्स जांच लें और अगर ‘स्टार 401 हैशटैग’ डायल करने के बाद कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है तो इसे तुरंत बंद कर दें.

    15 April 15 अप्रैल Call Forwarding Service City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Mobile Users News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मोबाइस यूजर्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट, भागलपुर से अजीत शर्मा और आंध्र प्रदेश के कडपा से शर्मिला रेड्डी को टिकट
    Next Article केवल दस साल के लिए सत्ता से बाहर क्या हुए, देश में आग लगाने की बात कर रहे कांग्रेस के राजकुमार: पीएम मोदी

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.