Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू यादव के करीबी शंभू यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड
    ट्रेंडिंग

    लालू यादव के करीबी शंभू यादव के ठिकानों पर ईडी की रेड

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बक्सर : लालू यादव के करीबी ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. आय से अधिक सम्पति मामले में बुधवार की सुबह 4 बजे से ही उनके घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इस दौरान सेंट्रल फोर्सेज के जवानों ने विधायक के आवास को चारों तरफ से सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है. जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के सदर सिमरी ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कम से कम सात ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची है.

    विधायक के पैतृक आवास पहुंची ईडी की टीम

    पटना से ईडी की 14 टीमें छापेमारी के लिए निकली थीं. विधायक का पैतृक आवास चक्की प्रखंड मुख्यालय में है यहां उनकी आटा मिल और एक बड़ा निजी स्कूल भी चलता है. एक बड़े अस्पताल का भी विधायक निर्माण करा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ईडी की टीम सुबह 4:00 बजे ही चक्की पहुंच गई थी. बता दें कि शंभूनाथ ब्रह्मपुर सीट से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं.

    लालू यादव के करीबी हैं शंभू यादव

    ब्रह्मपुर के विधायक राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते रहे हैं. लालू यादव अक्सर उनके निजी आयोजनों में शामिल होने आते रहे हैं. बीते सप्ताह राजद अध्यक्ष के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी यहां आए थे और विधायक के साथ एक निजी आयोजन में शामिल हुए थे. विधायक का पटना बक्सर फोरलेन पर बिहटा के पास एक होटल है. इनका दूसरा होटल गाजीपुर बलिया हाईवे पर उत्तर प्रदेश की सीमा में है.

    इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सशर्त एक माह के लिए गैर जमानती वारंट स्थगित

    Bihar Buxar City News Current News Daily News ED Johar Live lalu yadav Latest news Local News Main News News Headline Raid Shambhu Yadav Today's News आज की खबर ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बक्सर बिहार मुख्य समाचार रेड लालू यादव लेटेस्ट न्यूज शंभू यादव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, सशर्त एक माह के लिए गैर जमानती वारंट स्थगित
    Next Article राजधानी में पानी के लिए शुरू हो गई जद्दोजहद, नगर निगम के टैंकर बने सहारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.