Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो»चुनाव जीतूंगा तो नही लूंगा सरकारी सुविधा : मृणालकान्ति देव
    बोकारो

    चुनाव जीतूंगा तो नही लूंगा सरकारी सुविधा : मृणालकान्ति देव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो (तेनुघाट) : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को सरकारी मान्यता के लिए एक एकड़ भूमि की मंजूरी की जायेगी, साथ ही जिन बालिका विद्यालयों में कम से कम 50 छात्राएं भी अध्ययनरत रहेंगी, उन विद्यालयों को भी सरकारी मान्यता दी जायेगी.

    इसके अलावा उन्होंने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहा कि अगर वे लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीतते है तो वे कभी सरकारी वेतन और पेंशन नहीं लेंगे, न ही वे सरकारी आवास में जाएंगे. उन्होंने कहा है कि सरकारी चिकित्सा भत्ता, टीए-डीए और सरकारी अंगरक्षक भी नही लेंगे. सोशलिस्ट पार्टी लोहिया गरीबों की पार्टी है, इसलिए वह गरीबों के दुखों को भलीभांति समझते हैं. पार्टी गरीबों के लिए कई तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा करते रहती है.

    वर्तमान समय में रोजगार के अभाव में झारखंड के युवा दूसरे प्रदेशों पर पलायन करने में मजबूर हो गए हैं, जिससे कभी कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. परिवार को बेबसी के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता है. कहा कि आज भी झारखंड की गरीब लड़कियों की शादी पैसे के अभाव में नही हो पा रही है, या फिर जैसे तैसे घरों में होती है. वहीं यहां के किसान कृषि उपकरण के अभाव में खेती नही कर पा रहे हैं. सरकार की कथनी और करनी में काफी फर्क देखने को मिल रहा है. कहा कि सोशलिस्ट पार्टी ऑफ लोहिया इन सभी समस्याओं को बारीकी से देख रही है, और समय आने पर इन सभी समस्याओं का समाधान भी करेंगी. आगे कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी वादों में बहुत सारी बाते लोगो के समक्ष कही थी, लेकिन उनका किया हुआ वादा आज एक भी पूरा होता हुआ नही दिख रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो प्राथमिकताओं के आधार पर सभी जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

    इसे भी पढ़ें: बिहार में के के पाठक का पुराना आदेश रद्द, 10 से 4 बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में के के पाठक का पुराना आदेश रद्द, 10 से 4 बजे तक चलेंगे सरकारी स्कूल, आदेश जारी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विमान में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद रनवे पर वापस लौटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.