Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महादेव एप घोटाला केस : देशभर में 15 जगहों पर ईडी की रेड
    ट्रेंडिंग

    महादेव एप घोटाला केस : देशभर में 15 जगहों पर ईडी की रेड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : महादेव एप घोटाला केस की जांच के लिए देशभर में 15 से अधिक स्थानों पर ईडी की रेड चल रही है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल, मुंबई और दिल्ली (एनसीआर) में छापेमारी की जा रही है.

    क्या है मामला

    ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है. एजेंसी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले नवंबर में दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और असीम दास की ओर से दिए गए बयान में चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं. इसके अनुसार महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. बघेल ने इन आरोपों को उनकी छवि खराब करने का प्रयास बताया था, जबकि कांग्रेस ने अपने तत्कालीन सीएम के खिलाफ इसे केंद्र की “प्रतिशोध की राजनीति” कहा था.

    दास ने बाद में रायपुर में विशेष अदालत के समक्ष कहा था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है और उन्होंने कभी भी राजनेताओं को नकदी नहीं पहुंचाई. दोनों प्रमोटर छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के रहने वाले हैं और महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एप्लिकेशन एक अंब्रेला सिंडिकेट है जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स को सक्षम करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करता है.

    इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

    City News Current News Daily News ED Johar Live Latest news Local News Mahadev App Scam Case Main News News Headline Raid Today's News आज की खबर ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महादेव एप घोटाला केस मुख्य समाचार रेड लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित
    Next Article ED, CBI या पुलिस शाहजहां शेख को कोई भी गिरफ्तार कर सकता है : कलकत्ता HC

    Related Posts

    झारखंड

    मेदिनीनगर : कुछ ही मिनटों में राख हुईं दुकानें, सब्जी मंडी में आग से मचा कोहराम

    June 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    Latest Posts

    मेदिनीनगर : कुछ ही मिनटों में राख हुईं दुकानें, सब्जी मंडी में आग से मचा कोहराम

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.