Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफ़ा
    ट्रेंडिंग

    हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफ़ा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शिमला में आज प्रेस कांफ्रेंस में विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया. प्रेस कांफ्रेंस में विक्रमादित्य सिंह काफी भावुक नजर आए और कहा कि, मेरे पिता जी की मूर्ति लगाने के लिए मुझे 2 गज जमीन नहीं मिली. कहा कि वर्तमान परिस्थिति में इस सरकार में बने रहना मेरे लिए ठीक नहीं है, इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

    विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि, ‘मैंने हमेशा कहा है कि, पद और कैबिनेट पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं. मेरे लिए, सबसे महत्वपूर्ण बात हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ संबंध है…लेकिन पिछले एक साल में सरकार में जिस तरह की व्यवस्था रही, जिस तरह से विधायकों की अनदेखी की गई और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई – ये उसी का परिणाम है.” उन्होंने आगे कहा कि, ”हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों में जो घटनाक्रम हुआ, वह लोकतंत्र में चिंता का विषय है. यह इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि राज्य की 70 लाख जनता ने सरकार चुनी.

    जानकारी हो कि विक्रमादित्य सिंह साल 2013 से 2018 तक हिमाचल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं. वर्ष 2017 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था. साल 2017 में सबसे युवा विधायक के तौर पर पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचने वाले विक्रमादित्य सिंह ने विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन जयराम सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम किया. विक्रमादित्य सिंह अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बात करने के लिए जाने जाते हैं.

    इसे भी पढ़ें: हिमाचल में स्पीकर का बड़ा एक्शन, बीजेपी के 15 विधायकों को किया सस्पेंड

    Cabinet Minister City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline resignation Today's News Vikramaditya Singh आज की खबर इस्तीफा करंट न्यूज कैबिनेट मंत्री जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विक्रमादित्य सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिस ऑफिस को स्वास्थ्य विभाग ने दी जगह, रिम्स प्रबंधन ने उसे हटाने का दिया आदेश
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.