Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jun, 2025 ♦ 10:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. 21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा अस्पताल में पहुंचे. आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी. शुक्रवार तड़के 3.02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

    बता दें कि, मनोहर जोशी का शव आज दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जायेगा. दोपहर 2 बजे उनकी शव यात्रा निकलेगी. राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    पीएम मोदी ने भी मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘श्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने वर्षों तक सार्वजनिक सेवा की और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए. केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया. लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया… उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.’

    शिवसेना के दिग्गज नेता थे मनोहर जोशी

    अगर मनोहर जोशी के बारे में बात करे, तो मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे  के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे. वह बालासाहेब के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे.

    मनोहर जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. जोशी संसद के सदस्य भी चुने गये थे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 2002 से 2004 तक जोशी लोकसभा अध्यक्ष भी थे. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था. जोशी 2 दिसंबर, 1937 को मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे. उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और मां का नाम सरस्वती गजानन था.

    इसे भी पढ़ें: IRCTC Down : ठप पड़ी रेलवे की एप और वेबसाइट, दोनों नहीं कर रहे काम

    City News Current News Daily News death Former CM Manohar Joshi funeral Johar Live Latest news Local News Maharashtra Main News News Headline State Honor Today's News अंतिम संस्कार आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर निधन न्यूज हेडलाइन पूर्व CM मनोहर जोशी महाराष्ट्र मुख्य समाचार राजकीय सम्मान लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC Down : ठप पड़ी रेलवे की एप और वेबसाइट, दोनों नहीं कर रहे काम
    Next Article जेडीयू नेता नरेंद्र नारायण यादव चुने गए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष

    Related Posts

    देश

    SCO बैठक में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद के प्रति “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कायम भारत

    June 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

    June 26, 2025
    देश

    बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे से गिरी नीचे, दो की मौ’त, 50 घायल

    June 26, 2025
    Latest Posts

    SCO बैठक में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद के प्रति “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कायम भारत

    June 26, 2025

    “युद्ध नशे के विरुद्ध” में एक साथ दौड़ी रांची

    June 26, 2025

    सूर्यकुमार यादव ने कराई स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी, फैंस से कहा- जल्द करूंगा वापसी

    June 26, 2025

    पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

    June 26, 2025

    बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे से गिरी नीचे, दो की मौ’त, 50 घायल

    June 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.