Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला
    ट्रेंडिंग

    पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को पुणे में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप है. इस हमले में वो जिस कार में बैठे थे, उसके शीशे टूट गए. पुणे के डेक्कन क्षेत्र में खंडूजीबाबा चौक पर उनकी कार पर तब हमला हुआ जब वो ‘निर्भय बनो’ सभा को संबोधित करने जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार पर स्याही भी फेंकी गई थी.

    दरअसल, कुछ दिनों पहले निखिल वागले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण वागले के खिलाफ बीजेपी नेता सुनील देवधर ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज की थी. वरिष्ठ बीजेपी नेता सुनील देवधर द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद वागले पर धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 और 505 (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    बीजेपी नेता देवधर की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वागले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर समाज की शांति भंग करने की कोशिश की है. इस बीच वागले ने कहा था कि वह अपने बयान पर कायम हैं जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता नाराज थे.

    ज्येष्ठ पत्रकार निखिल वागळे (@waglenikhil) यांच्या गाडीवर भाजपाच्या कार्यकर्त्यांनी भ्याड हल्ला करीत दगडफेक केली. या संतापजनक घटनेत रस्त्यावरुन जाणाऱ्या काही मुली जखमी झाल्या. हा प्रकार घडत असताना पोलीस केवळ बघ्याची भूमिका घेत होते. याप्रसंगी कारवाई न करण्याचे आदेश पोलीसांना कुणी… pic.twitter.com/eVlPYN41wt

    — Supriya Sule (@supriya_sule) February 9, 2024

    सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया और पत्थर भी मारे. इस वजह से वहां से गुजर रहीं कुछ लड़कियों के भी चोट आई. जब यह घटना हो रही थी तब पुलिस वहां खड़े हो कर देख रही थी. क्या किसी ने पुलिस को आदेश दिया था कि वो किसी तरह का एक्शन न ले? बीजेपी को इस तरह से हमला करने का लाइसेंस किसने दिया? इस देश में विचारों का मुकाबला विचारों से करने की एक लंबी परंपरा रही है. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं”.

    पुणे के एसीपी प्रवीण पाटिल ने दी जानकारी

    मामले को लेकर पुणे के एसीपी प्रवीण पाटिल ने कहा कि यहां एक कार्यक्रम होना था. पुलिस ने कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि जो व्यक्ति यहां आ रहा था उसके खिलाफ केस दर्ज थे. पुलिस उनसे पहले ही संपर्क कर चुकी थी. लेकिन उन्होंने फिर भी कार्यक्रम में आने चाहते थे. हमने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की थी. लेकिन जैसे ही निखिल अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल से थोड़ा दूर थे और किसी ने उनकी कार पर पथराव कर दिया. एसीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: समीर वानखेड़े की फिर बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मामला, NCB के तीन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया

     

    Attack Car City News Current News Daily News Johar Live Journalist Nikhil Wagle Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज कार जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पत्रकार निखिल वागले मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC पेपर लीक मामले में रांची, पटना और चेन्नई में SIT की छापेमारी, 11 लोग हिरासत में
    Next Article साहिबगंज डीसी, धीरज साहू व विनोद सिंह पहुंचे ED ऑफिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.