Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 2:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»देशद्रोह मामले में शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार
    बिहार

    देशद्रोह मामले में शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना/जहानाबाद। देशद्रोह एवं साम्रदायिक तनाव फैलाने समेत कई गंभीर आरोपों के बाद से भूमिगत हो गये जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने आज बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काको स्थित उसके पैतृक आवास पर सोमवार की रात छापेमारी की लेकिन वह वहां नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल और उसके एक दोस्‍त को हिरासत में ले लिया । पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तब शरजील के संबंध में उन्हें अहम सुराग मिल गया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।
    क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, ‘हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गए।’ शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो।

    पुलिस लगातार शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे केंद्रीय एजेंसी की टीम काको स्थित मल्लिक टोला पहुंची थी। शरजील इमाम के घर की पुन: तलाशी ली गई थी। इस दौरान पुलिस ने शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम और उसके दोस्त मो. इमरान को अपने साथ ले गई।

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के आला-अफसर ने सोमवार को दावा किया था कि 25 जनवरी 2020 को शाम करीब 7-8 बजे के बीच फरार शरजील इमाम को अंतिम बार बिहार के फुलवारी शरीफ में एक मीटिंग में आखिरी बार देखा गया था।

    सोमवार को शरजील के चाचा अरशद इमाम ने कहा था कि वे कानून का पालन करेंगे। कानून का सम्मान करते हैं। शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं शरजील की मां अफसान रहीम अपने बेटे को बेकसूर बताया और कहा था कि समय आने पर उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया जाएगा।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्भया कांड : मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनाएगा फैसला
    Next Article बिहार : गैंगरेप में पूर्व विधायक समेत चार दोषी करार, 31 को सुनायी जायेगी सजा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.