Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आयोवा कॉकस में जीत के बाद बोले ट्रंप, कहा- दुनिया की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी साथ आएं
    ट्रेंडिंग

    आयोवा कॉकस में जीत के बाद बोले ट्रंप, कहा- दुनिया की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी साथ आएं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमेरिका : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से आयोवा कॉकस में शानदार जीत दर्ज की. अपनी पहली जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि सभी लोग साथ आकर दुनिया की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और मौतों और विनाश को रोकें. कहा कि दुनिया को फिर से ठीक करना होगा, अस्त-व्यस्त दुनिया को अच्छा बनाना होगा. इस दौरान ट्रंप ने राजनीतिक विचारधाराओं को एक साथ आने का आग्रह किया है.

    चिंता न करें मैं सब ठीक कर दूंगा दुनिया में  : ट्रंप

    इस्राइल-हमास युद्ध पर बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मैं वर्तमान में अमेरिका का राष्ट्रपति रहता तो इस्राइल पर हमले का सवाल नहीं उठता. उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतकर फिर से आए तो वे बहुत जल्द इस समस्या का ही समाधान कर देंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति रहता तो रूस की यूक्रेन पर हमला करने की हिम्मत ही नहीं होती. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हालत बहुत बुरे हैं. हम जल्द ही दुनिया में सब ठीक कर देंगे.

    बाइडन अमेरिका के इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति : ट्रंप

    संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बाइडन अमेरिकी इतिहास के अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं. पूरी दुनिया अब अमेरिका पर हंसने लगी हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमारे देश के लोग एक साथ आएं. चाहे वो डेमोक्रेट हो या फिर रिपब्लिकन. दुनिया के लिए सबको एकजुट होना होगा. ट्रंप ने कहा कि बहुत अच्छा होगा कि अगर हर विचारधारा के लोग एक साथ आएं. मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द होने वाला है.

    क्या है आयोवा कॉकस

    अमेरिका में दो मुख्य पार्टियां डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन हैं. दोनों पार्टियां राष्ट्रपति  चुनाव से पहले देश के हर राज्य में पार्टी के उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी के भीतर मतदान कराती हैं, जिसे कॉकस कहा जाता है. सभी राज्यों के मतदान के बाद दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मतदान में विजयी उम्मीदवार को पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता है.

    इसे भी पढ़ें: 22 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करे झारखंड सरकार : चंद्रकांत रायपत

    City News Current News Daily News Former US President Donald Trump Iowa Caucus Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज की खबर आयोवा कॉकस करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी दफ्तर नहीं पहुंचे सीएम हेमंत के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद, अवैध खनन मामले में होनी थी पूछताछ
    Next Article क्राइम मीटिंग में 22 जनवरी पर हुई चर्चा, धनबाद पुलिस हाई अलर्ट पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.