Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM नीतीश कुमार आज एक लाख शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र  
    बिहार

    CM नीतीश कुमार आज एक लाख शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.  दरअसल, आज राज्य में दूसरे चरण के बीपीएससी से अनुशंसित करीब एक लाख शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच तदर्थ नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. यहां सोलह जिलों के 26,925 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों से 500 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेंगे. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर समेत अन्य मंत्री भी नियुक्ति पत्र देंगे. गांधी मैदान के समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में होगा. इससे सभी जिलाधिकारी एवं आयुक्त जुड़ेंगे. जिला मुख्यालयों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.

    शिक्षा विभाग के सचिव एवं प्रभारी अपर मुख्य सचिव बैद्यनाथ यादव ने शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से भी कार्यक्रम की तैयारी के बारे में फीडबैक लिया. प्रमंडलीय मुख्यालयों पर होने वाले समारोह में आयुक्तों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. बीपीएससी से एक लाख अनुशंसित अभ्यर्थियों में से बाकी करीब 74 हजार अभ्यर्थियों को जिला मुख्यालयों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. जिस समय मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र बांटेंगे, उसी समय जिलों के समारोह में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे.

     

    Appointment letter Bihar news Gandhi Maidan johar live news patna Teacher गांधी मैदान जोहार लाइव न्यूज़ नियुक्ति पत्र पटना बिहार न्यूज शिक्षक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला मामला : सीएम केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article WEEKEND पर CHILLकराने के MOOD में दिल्ली का मौसम, आज का दिन सबसे ठंडा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.