Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Oscar Winner साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन का निधन, कार में पाए गए मृत, पुलिस को सुसाइड का शक
    ट्रेंडिंग

    Oscar Winner साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन का निधन, कार में पाए गए मृत, पुलिस को सुसाइड का शक

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2023Updated:December 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : ऑस्कर विनर साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन का 48 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर ने फैंस को शॉक कर दिया है. बता दें कि बुधवार 27 दिसंबर को सियोल में अपनी गाड़ी के अंदर मृत पाये गए.

    पैरासाइट फेम एक्टर की मौत

    Reuters के मुताबिक, ली-सुन-क्युन एक पार्क में अपनी गाड़ी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले थे. Yonhap न्यूज एजेंसी ने बताया कि 27 दिसंबर को ली को गाड़ी के अंदर मृत पाया गया था. ली की पत्नी को एक्टर के घर से निकलने के बाद एक नोट मिला था. उन्हें ये सुसाइड नोट की तरह लगा. फिर ली की पत्नी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. लोकल पुलिस को ऐसी आशंका है कि एक्टर ने सुसाइड किया है. हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. सोशल मीडिया पर ली की मौत के बाद मातम सा पसरा है. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है. कईयों को यकीन नहीं हो रहा कि ली अब दुनिया में नहीं रहे. सेलेब्स ने भी ली की मौत पर दुख जताया है.

    ड्रग्स केस में फंसे थे ली-सुन-क्युन

    पिछले कुछ महीनों से एक्टर के खिलाफ अवैध रूप से ड्रग्स का इस्तेमाल करने को लेकर जांच चल रही थी. ली का कहना था उन्होंने गलती से नाइटक्लब में ड्रग्स का सेवन कर लिया था. एक्टर ने कहा था- मैंने इसे अपनी नाक से लिया था, स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया था. लेकिन मैंने सोचा कि ये स्लीपिंग पिल्स हैं. मुझे नहीं पता था कि वो ड्रग्स थी.

    कौन थे ली-सुन-क्युन?

    साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन का जन्म 1975 में हुआ था. फिल्म पैरासाइट में उन्होंने अमीर पिता का रोल प्ले किया था. कई फेमस कोरियन मूवी में एक्टर ने लीड रोल निभाए थे. इनमें हेल्पलेस, ऑल अबाउट माई वाइफ, माई मिस्टर, मिस कोरिया, अ हार्ड डे जैसी फिल्में शामिल रहीं. ली एपल TV+ की पहली कोरियन ओरिजनल सीरीज डॉक्टर ब्रेन का भी हिस्सा थे. ये 6 एपिसोड की सीरीज 2021 में रिलीज हुई थी. ली कई सालों से साउथ कोरियन इंडस्ट्री का हिस्सा थे. उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म पैरासाइट थी.

    इसे भी पढ़ें: आगरा एक्सप्रेस-वे पर आपस में भिड़ीं 3 बसें और दर्जनों गाड़ियां, कोहरा बना कारण, पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी टकराए वाहन, 3 की मौत

     

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम आज लातेहार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल, 400 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article दुर्घटना : घाटशिला में बालू लदे दो हाइवा की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.