Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»करणी सेना प्रमुख हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्त में आए 2 हमलावर   
    क्राइम

    करणी सेना प्रमुख हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्त में आए 2 हमलावर   

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023Updated:December 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में चंडीगढ़ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शूटरों ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बता दें कि गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर गोगामेड़ी पर कथित तौर पर गोलियां चलाते दिख रहे थे. इसके बाद ही पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

    पुलिस ने की थी ईनाम की घोषणा

    पुलिस ने गोगोमेड़ी पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में की थी. वहीं उनकी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी. सूत्रों की माने अपराध शाखा की एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के साथ उनके एक साथी उधम सिंह को भी पकड़ा है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की माने तो पूछताछ के लिए आरोपियों को जयपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा. राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम एन ने बताया कि फौजी और राठौड़ चंडीगढ़ में छिपे हुए थे.

    गैंगस्टर रोहित गोदारा पर शक

    सूत्रों के अनुसार करणी सेना प्रमुख की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राजस्थान का गैंगस्टर रोहित गोदारा था.  जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह कनाडा में रह रहा है. पिछले साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसा वाला की हत्या से जुड़े गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से निकटता से जुड़ा हुआ है. सूत्रों ने बताया कि गोदारा ने गोगामेड़ी को मारने का काम और एक शूटर को नियुक्त करने की जिम्मेदारी वीरेंद्र चरण को सौंपी थी.

     

     

    2 criminals 2 अपराधी arrested CCTV footage Chandigarh chief Crime Branch Delhi Police Johar Live joint operation Karni Sena Karni Sena chief massacre new delhi Rajasthan Police shooter Sukhdev Singh Gogamedi three arrested two attackers करणी सेना करणी सेना प्रमुख क्राइम ब्रांच गिरफ्त चंडीगढ़ जोहार लाइव तीन गिरफ्तार दिल्ली पुलिस दो हमलावर नई दिल्ली प्रमुख राजस्थान पुलिस शूटर संयुक्त अभियान सीसीटीवी फुटेज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम कैंडिडेट के चयन को लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग आज
    Next Article धीरज साहू मामले से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं, हाईकमान ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.