Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बीआरपी-सीआरपी को फिर मिली निराशा, सेवाशर्त नियमावली पर नहीं हुआ निर्णय
    ट्रेंडिंग

    बीआरपी-सीआरपी को फिर मिली निराशा, सेवाशर्त नियमावली पर नहीं हुआ निर्णय

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बीआरपी सीआरपी अपनी सेवा शर्त नियमावली को लेकर पिछले एक साल से इंतजार कर रहे हैं. हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि शायद इस बार के कैबिनेट में नियमावली पर निर्णय हो जाये पर अब तक नहीं हो पाया है. जिसको लेकर बीआरपी-सीआरपी काफी निराश हैं. संघ का कहना है कि यह पूरी तरह से अनभुज पहेली की तरह बन गया है.

    विदित हो की बीआरपी सीआरपी झारखंड शिक्षा परियोजना में विगत 18 साल से अत्यंत अल्प मानदेय पर बिना किसी बुनियादी सुविधा यथा ईपीएफ, परियोजना भत्ता , चिकित्सा भत्ता , ग्रुप बीमा के कार्य कर रहे वोही परियोजना में कार्यरत अन्य कर्मी को सरकारी कर्मी को देय सभी सुविधा के साथ उच्च वेतन/ मानदेय दिया जाता है, यहां तक कि पारा शिक्षक का सेवा शर्त नियमावली जनवरी 2022 से लागू कर मानदेय बीआरपी सीआरपी से ज्यादा कर दिया गया. किंतु सरकार बीआरपी सीआरपी के सेवा शर्त नियमावली के लिये गठित कमिटी के अनुसंशा को अभी तक कैबिनेट में लाने में विफल रह रही है.

    राज्य में कुल 2700 की संख्या में बीआरपी सीआरपी कार्यरत

    राज्य में कुल 2700 की संख्या में बीआरपी सीआरपी कार्यरत हैं. बीआरपी सीआरपी एसएस संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जग्गानाथ महतो का अंतिम इच्छा बीआरपी सीआरपी को बेहतर सेवा शर्त नियमावली बनाकर सम्मानजनक मानदेय देने की इच्छा को अभी तक सरकार पूर्ण नहीं कर पा रही है. जो चिंता का विषय है.

    पांच साल से नहीं बढ़ा मानदेय

    उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से बीआरपी सीआरपी का मानदेय में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है. वहीं परियोजनाकर्मी के मानदेय में कई गुणा वृद्धि हो चुकी है और उन्हें सातवें वेतनमान के समकक्ष मानदेय देने की बात चल रही है. सरकार के इस उपेक्षापूर्ण रवैए से बीआरपी सीआरपी काफी आहत और मर्माहत है जो उनके कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही है. संघ द्वारा सरकार से बार-बार आग्रह किया जाता रहा है. पर आज तक कुछ नहीं हुआ.

     

    BRP CRP Despair Honorarium Jharkhand News Update Johar Live News ranchi Service Conditions Manual जोहार लाइव झारखंड न्यूज अपडेट निराशा न्यूज बीआरपी मानदेय रांची सीआरपी सेवाशर्त नियमावली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमपी में सीएम के चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त, राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी पर्यवेक्षकों की टीम में
    Next Article पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का धरना 155वें दिन भी जारी, नौ को मशाल जुलूस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.