Johar live Desk : सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गुवाहाटी के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में 3,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट को सबूतों से भरे चार ट्रंक में लाया गया। इस दौरान SIT की 9 सदस्यीय टीम 6 गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंची।
सिंगापुर में रहस्यमयी मौत
19 सितंबर को जुबीन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में भाग लेने वहां गए थे। घटना के बाद असम सरकार ने स्पेशल DGP एम. पी. गुप्ता के नेतृत्व में SIT गठित की।
सात आरोपी फिलहाल जेल में
मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हैं – जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, आयोजक श्यामकानु महंता, को-सिंगर अमृतप्रभा महंता, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, कज़िन संदीपन गर्ग, PSO नंदेश्वर बोरा और PSO परेश बैश्य। ये सभी अभी जेल में हैं।
300 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज
SIT ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर मामला दर्ज किया था। चार्जशीट से पहले टीम ने सभी संभावित एंगल की जांच करते हुए 300 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा था कि गर्ग की मौत “सीधी-सादी हत्या” लगती है।
सिंगापुर पुलिस की अलग जांच जारी
सिंगापुर पुलिस फोर्स भी इस मामले की पैरलल जांच कर रही है। उनकी प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उनका कहना है कि पूरी जांच में अभी तीन महीने और लग सकते हैं।
Also Read : जमशेदपुर में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, छह गिरफ्तार


