Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नहाने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौ’त
    बिहार

    नहाने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत करना गांव निवासी 17 वर्षीय आदित्य कुमार का शव गंगा नदी से बरामद किया गया. आदित्य दिवाली के दिन गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. जब परिजन घाट पर पहुंचे, तो उन्होंने युवक की चप्पल और मोबाइल नदी किनारे पाया, जिससे यह आशंका जताई गई कि वह नहाने के दौरान डूब गया. शुक्रवार सुबह, प्रखंड आपदा मित्र के जवानों की मदद से उसका शव गंगा की उपधारा से निकाला गया. परिजनों में कोहराम मच गया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.

    आदित्य भागलपुर जिले के नवगछिया के धरहरा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपनी मां के निधन के बाद अपने ननिहाल में पल-बढ़ा. हाल ही में उसने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई वहीं जारी रखी थी. घटना के दिन, जब परिजनों ने आदित्य को खोजने की कोशिश की, तो उन्हें उसकी साइकिल, कपड़े और मोबाइल घाट किनारे मिले. सूचना देने के बाद भी अंचल प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली. अंततः, परिजनों के मान-मनौव्वल के बाद आपदा मित्रों ने खोजबीन शुरू की और दो घंटे की मेहनत के बाद आदित्य का शव बरामद किया.

     

    आदित्य कुमार आपदा मित्र खगडिया गंगा नदी छठ पर्व डूबना दिवाली ननिहाल पटना परबत्ता पोस्टमार्टम प्रशासन भागलपुर शव बरामद सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसलामत रहे दोस्ताना हमारा…… नाराज भाजपाइयों को मनाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा
    Next Article फूल ले जा रही पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौ’त, 3 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.