Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मेयर पद के लिये BJP के इस CANDIDATE को देख चौंक जाएंगे आप
    ट्रेंडिंग

    मेयर पद के लिये BJP के इस CANDIDATE को देख चौंक जाएंगे आप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को महापौर पद का टिकट देकर पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. जीवर्धन चौहान का नाम न तो उम्मीदवारों की दौड़ में था और न ही उनके नाम की कोई चर्चा हो रही थी. राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को टिकट देकर भाजपा ने चौंका दिया है. मधुसूदन महापौर भी रह चुके हैं. भाजपा की सूची में ज्यादातर युवा और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है.

    रायगढ़ से भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान एक चाय की दुकान चलाते हैं. उन्हें टिकट देकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि समर्पित और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बड़ा मौका कभी भी मिल सकता है. रायगढ़ का जीवर्धन चौहान का जीवन संघर्षों और समर्पण की कहानी है. वह एक समय नशा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी रहे हैं और भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया है.

    राजनीतिक गलियारों में चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाना रायगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है. पार्टी नेताओं का कहना है कि चाय बेचने वाले को आम आदमी की समस्याएं बखूबी समझ में आती हैं और यही जीवर्धन को टिकट मिलने का सबसे बड़ा आधार है. भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेचने से लेकर देश की बागडोर संभाली, उसी तरह जीवर्धन रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. भाजपा के इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को तेज कर दिया है.

    RSS से जुड़े होने का मिला लाभ रायगढ़ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बचपन से ही गहरा जुड़ाव रहा है. उन्होंने संघ की शाखाओं में स्वयंसेवक के रूप में काम किया और समाज के लिए जीने-मरने का जज्बा संघ के सानिध्य में सीखा. संघ के साथ उनके इस जुड़ाव ने उन्हें समाज में काम करने और जनता की समस्याओं को समझने का एक मजबूत आधार दिया. भाजपा ने जीवर्धन चौहान को टिकट देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में उन कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है जो निस्वार्थ भाव से काम करते हैं. पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को ऊपर ले जाना चाहती है.

    Also Read: फर्जी अफसर बन जमा रहा था धौंस, खुल गई पोल

    Also Read:‘सेतु’ पर इस जगह बड़ा हादसा, घंटों फंसे रहे लोग

    Bharatiya Janata Party Bjp BJP decision Candidate List Chhattisgarh grassroots workers Jivardhan Chauhan Madhusudan Yadav mayor mayoral position Raigarh Rajnandgaon urban body elections young workers छत्तीसगढ़ जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी सूची भाजपा निर्णय भारतीय जनता पार्टी मधुसूदन यादव महापौर मेयर पद युवा कार्यकर्ता राजनांदगांव रायगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट! मालकिन समेत 3 जोड़ा अरेस्ट
    Next Article घर से गायब युवक की इस हालत में मिली बॉडी, इलाके में हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.