Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»महिला विश्व कप 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- ऐसी चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं
    खेल-सिनेमा

    महिला विश्व कप 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- ऐसी चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : महिला विश्व कप 2025 में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80) और प्रतीक रावल (75) की 155 रनों की शानदार शुरुआती साझेदारी के बावजूद भारत जीत नहीं पाया।

    भारत की बल्लेबाजी ढही, 330 रन पर ऑलआउट

    मंधाना और रावल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े, जिससे भारत 30 ओवर में 1 विकेट पर 198 रन तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम ने 138 रन पर 9 विकेट गंवाए, जिसमें 36 रन पर 6 विकेट भी शामिल थे। भारत 48.5 ओवर में 330 रन पर ऑलआउट हो गया और 50 ओवर पूरे नहीं खेल पाया।

    ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने खेली धमाकेदार पारी

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 107 गेंदों में 142 रनों की शानदार पारी खेली। एलिस पेरी (47 नाबाद) और एश्ले गार्डनर (45) के अहम योगदान से ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में 331/7 का स्कोर बनाकर 6 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया।

    कप्तान हरमनप्रीत ने बताई हार की वजह

    मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हमारी शुरुआत शानदार थी, लेकिन हम 30-40 रन और जोड़ सकते थे। आखिरी 6 ओवरों में हमने कई विकेट गंवाए, जिसका नुकसान हुआ। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, लेकिन अंत में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजों की बदौलत हम 300 रन बना सके।” उन्होंने कहा कि निचले क्रम ने पहले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाए।

    सेमीफाइनल की राह मुश्किल

    लगातार दो हार (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका) के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ भारत 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अब इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच बचे हैं, जिसमें से कम से कम दो जीतना जरूरी है।

    हरमनप्रीत का भरोसा : वापसी करेंगे

    हरमनप्रीत ने कहा, “पिछले तीन मैचों में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी कमजोर रही। आज पहले 40 ओवर अच्छे थे। अब यह महत्वपूर्ण है कि हम कैसे वापसी करते हैं। ऐसी चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं।”

    Also read : भारत VS वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा बरकरार

    Indian captain Harmanpreet said - such things keep happening in cricket. Smriti-Prateik's brilliant start goes in vain Women's World Cup 2025: After the loss to Australia Women's World Cup 2025: Australia beat India by 3 wickets महिला विश्व कप 2025 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया स्मृति-प्रतीक की शानदार शुरुआत बेकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड से अफीम लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे महिला-पुरुष गिरफ्तार, 2.7 किलो अफीम बरामद
    Next Article रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया औचक निरीक्षण, नाली और सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही देख भड़कीं

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.