Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड से अफीम लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे महिला-पुरुष गिरफ्तार, 2.7 किलो अफीम बरामद
    झारखंड

    झारखंड से अफीम लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे महिला-पुरुष गिरफ्तार, 2.7 किलो अफीम बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एचएस एनसीबी यूनिट रोहतक की टीम ने झारखंड से अफीम लेकर आए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई केएमपी फ्लाईओवर के पास श्री भगतजी स्वीट्स के बाहर की गई, जहां दोनों संदिग्ध बैठे हुए थे।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के जिला चतरा के गांव हेतुम निवासी दीपू कुमार यादव और गांव बोदड़ी की काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे झारखंड से अफीम की खेप लेकर हरियाणा में बेचने की नीयत से पहुंचे थे।

    एनसीबी टीम की अगुवाई ASI देवेंद्र कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष अफीम के साथ श्री भगतजी स्वीट्स के बाहर बैठे हैं। जब टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 2 किलो 737 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में वे इसका कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके।

    बरामद अफीम की बाजार में कीमत करीब सवा पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।

    पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह दोनों आरोपी झारखंड से अफीम की खेप लेकर हरियाणा पहुंचे थे और यहां नशे की सप्लाई करने की योजना थी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना आसौदा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एनसीबी की टीम अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि अफीम की यह खेप इन्हें कहां से मिली, और हरियाणा में किसे डिलीवर की जानी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

     

     

     

     

    Haryana Drugs Case NCB Haryana rohtak news अफीम तस्करी एनसीबी रोहतक काजल कुमारी केएमपी फ्लाईओवर झज्जर झारखंड से नशा दीपू यादव नशा तस्कर गिरफ़्तार नशा तस्करी केस बहादुरगढ़ श्री भगतजी स्वीट्स हरियाणा क्राइम न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरुण सिन्हा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कुम्हरार सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
    Next Article महिला विश्व कप 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- ऐसी चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.