Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कैंसर को लेकर महिलाओं को किया जागरूक, समय पर बीमारी का पता लगने से हो सकता है इलाज
    झारखंड

    कैंसर को लेकर महिलाओं को किया जागरूक, समय पर बीमारी का पता लगने से हो सकता है इलाज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नाथ हॉस्पिटल की ओर से इस वर्ष कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन अशोकनगर के नये भवन 215 सी रोड नं.1 में किया गया. रांची ऑब्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी और ऑल इंडिया विमेंस एसोसिएशन (एआईडब्ल्यूसी) के सहयोग से लगाए गए कैंप में पुरुषों के अलावा लगभग 60 महिलाओं ने भी भाग लिया. जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में 12 डॉक्टरों ने अपना बहुमूल्य समय दिया. डॉ उषा रानी ने कैंसर जागरूकता के तहत की अहम जानकारी दी. साथ ही बताया कि समय पर कैंसर का पता लग जाने पर ठीक करने या रोकने में मदद मिलेगी. बता दें कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस होने के कारण इस पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

    महिलाएं कैंसर की चपेट में

    आरजेएस कैंसर अस्पताल कटहल मोड़ की डॉ पल्लवी पांडे ने स्तन कैंसर इसके बचाव के उपाय, शीघ्र निदान, लक्षण और जीवन बचाने के लिए उपचार के बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर की चपेट में ज्यादातर महिलाएं है. डॉ उषा नाथ ने सर्वाइकल कैंसर की जांच और रोकथाम के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कैंसर है जिसे स्क्रीनिंग और कम उम्र (9 से 15 वर्ष) में टीकाकरण से पूरी तरह से रोका जा सकता है. भारत सरकार ने अपने बजट में इस वैक्सीन को नवंबर 24 से सामान्य टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है.

    2030 तक सर्वाइकल कैंसर को करेंगे खत्म

    डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि टीकाकरण के साथ स्क्रीनिंग से वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकेगा. इसके बाद डॉ. पूजा और डॉ. रंजन देब ने कैंसर को दूर रखने में ओरल हेल्थ के महत्व के बारे में बात की. डॉ. मिन्नी अखौरी ने बच्चों में कैंसर के खतरे के बारे में बताया. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने बचाव के लिए जागरूकता के कदम उठाने पर जोर दिया. मौके पर डॉ सुमन सिन्हा, डॉ पल्लवी, डॉ रश्मि और डॉ अर्चना पाठक डॉ माया वर्मा एवं डॉ सुमेधा ने भी योगदान दिया.

    ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में कल फिर होगी हाई कोर्ट में सुनवाई

    अशोकनगर आज की खबर आरजेएस कैंसर ऑल इंडिया विमेंस एसोसिएशन करंट न्यूज कैंसर कैंसर जागरूकता शिविर जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज डॉ पल्लवी पांडे डॉ शोभा चक्रवर्ती डॉ. उषा रानी ताजा खबर नाथ हॉस्पिटल न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रांची ऑब्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी लेटेस्ट न्यूज विश्व कैंसर दिवस सर्वाइकल सर्वाइकल कैंसर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर SPG की टीम पहुंची धनबाद, लिया सुरक्षा का जायजा  
    Next Article बिहार में महागठबंधन को झटका, कांग्रेस-आरजेडी के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.