Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में शराब और 7 लाख नकद के साथ महिला सरपंच गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार में शराब और 7 लाख नकद के साथ महिला सरपंच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र से एक महिला सरपंच को शराब के व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति फरार बताया जा रहा है। आरोप है कि सरपंच के घर से अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव में करजा और सरैया पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में बड़कागांव उत्तरी की सरपंच सविता देवी और गांव में तीन अलग अलग घरों में छापेमारी की गई जहां बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। सरपंच के घर में छिपाकर रखे गए नकदी भी बरामद किए गए हैं।

    करजा थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि सोमवार को करजा थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें महिला सरपंच सविता देवी, उनके पति उमेश सहनी, चंदेश्वर सहनी और सरस्वती कुंवर सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उमेश सहनी के घर से 11 कार्टन यानी कुल 99 लीटर विदेशी शराब तथा 70 लीटर देशी शराब बरामद की गई। उमेश सहनी की पत्नी सविता देवी के कमरे में छिपाकर रखे गए झोला से सात लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सरपंच ने शराब क्रय विक्रय का पैसा होने की बात स्वीकारी है।

    छापेमारी की भनक मिलते ही चंदेश्वर सहनी, सरस्वती कुंवर व उमेश सहनी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गोपालगंज में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
    Next Article 32वें दिन भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी,किसान कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.