Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जयपुर के शैल्बी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती महिला से रेप, नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार
    देश

    जयपुर के शैल्बी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती महिला से रेप, नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर। वैशाली नगर इलाके में स्थित शैल्बी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के साथ नर्सिंगकर्मी ने बार-बार अश्लीलता की। घिनौनी हरकत का शिकार महिला मरीज रातभर रोती रही। सुबह पति के हॉस्पिटल में आने पर लिखकर उसके साथ रातभर दरिंदगी के बारे में बताया।

    पीडि़ता के पति की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के तहत प्रकरण दर्ज किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर नर्सिंगकर्मी की पहचान कर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

    एसएचओ चित्रकुट नगर पन्ना लाल ने बताया कि वैशाली नगर निवासी महिला की तबीयत खराब होने सोमवार को वैशाली नगर स्थित शैल्बी हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने शाम तक उसका ऑपरेशन कर दिया। हॉस्पिटल के आईसीयू में महिला मरीज को रखा गया। रात करीब 8 बजे हॉस्पिटल प्रशासन ने महिला मरीज के पति को बताया कि वह वहां नहीं रूक सकते, जरूरत पडऩे पर उन्हें बुला लिया जाएगा।

    इसके बाद वह बच्चों को लेकर घर चले गए। आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। आईसीयू वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मी बेसूध अवस्था में महिला मरीज को बार-बार पिंच करके देखता और कई बार उसके साथ अश्लीलता की। विरोध कर सुबह महिला नर्स को बताने का प्रयास करने पर उसे धमकाकर चुप करा दिया।

    लिखकर पति को बताई आपबीती – नर्सिंगकर्मी के इस घिनौनी करतूत के कारण महिला मरीज पूरी रात रोती रही। उसके बाद पति के हॉस्पीटल आपने पर ऑक्सीजन मास्क लगा होने के कारण इशारा कर बताने की कोशिश की। पत्नी के कुछ कहना चाहती है, तुरंत भापकर उसे पेन और कागज दिया। पीडि़ता ने लिखकर नर्सिंगकर्मी के रातभर उसके साथ ज्यादती करने के बारे में बताया।

    फुटेज से पहचान, घर से पकड़ा नर्सिंगकर्मी – शाम करीब साढ़े 4 बजे पीडि़ता के पति ने चित्रकूट थाने में रिपोर्अ दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने हॉस्पिटल स्टॉफ से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों के आधार पर आरोपित नर्सिंगकर्मी की पीडि़ता से पहचान करवाई।

    आरोपित नर्सिंगकर्मी की पहचान खुशीराम गुर्जर निवासी नादौती करौली हाल कृष्णाधाम विजयपुरा कानोता के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात लॉकेशन के आधार पर आगरा रोड स्थित उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

    Latest news National news Online news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा में मंत्री ने कहा, ‘व्याकुल नहीं होईए, ऐसे सदन नहीं चलेगा’ , विधानसभाध्यक्ष हुए नाराज
    Next Article देश में कोरोना संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- टेस्टिंग बढ़ाएं, गांवों को बचाना जरुरी

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.