Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»यस बैंक से निकासी पर बुधवार शाम छह बजे से हटेगा प्रतिबंध
    देश

    यस बैंक से निकासी पर बुधवार शाम छह बजे से हटेगा प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। सरकार ने निजी क्षेत्र के चौथे बड़े बैंक यस बैंक लिमिटेड के पुनर्गठन को लेकर कल देर रात अधिसूचना जारी कर दी है जिससे बैंक से निकासी पर लगा प्रतिबंध बुधवार शाम 6 बजे हट जायेगा।

    बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 के तहत जारी इस अधिसूचना में बैंक के लिये नये निदेशक मंडल का गठन किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी एवं उप प्रबंधन निदेशक प्रशांत कुमार को पुनर्गठित यस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

    पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को बैंक का गैरकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री महेश कृष्ण मूर्ति एवं अतुल भेडा कार्यकारी निदेशक बनाये गये है। भारतीय रिजर्व बैंक अपर निदेशकों के रुप में एक या अधिक व्यक्तियों को नियुक्त कर सकेगा।

    पुनगर्ठित बैंक यस बैंक की पुरानी सभी देनदारियों को पूरा करेगा। बैंक के पास रखी सभी जमा राशियों और देनदारी, देनदारों के अधिकार पूर्णत: अप्रभावित रहेंगे। बैंक के सभी कर्मचारियों को कम से कम एक वर्ष तक पहले की तरह वेतन भत्ता मिलता रहेगा। अधिसूचना के अनुसार यस बैक से निकासी पर लगी रोक तीन कार्यदिवसों में हटा दी जायेगी और बैंक के लिये नियुक्त प्रशासक सात दिनों में कार्यालय खाली कर देंगे। इस तरह से बुधवार शाम छह बजे से निकासी पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो जायेगा। पुनर्गठित बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपये होगी और इसके शेयर का मूल्य दो रुपये होगा। अधिकृत शेयर पूंजी 200 करोड़ रुपये बनी रहेगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में पुनगर्ठन योजना को मंजूरी दी गयी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि भारतीय स्टेट बैंक इसमें 49 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा और इसके निदेशक मंडल में दो सदस्य होंगे। और वह अपने निवेश में से 26 फीसदी हिस्सेदारी का तीन वर्ष तक विनिवेश नहीं कर सकेगा। यह लॉकिंग अवधि है। अन्य निवेशकों के लिए यह सीमा 75 फीसदी और तीन वर्ष है।

    उन्होंने कहा कि गत पांच मार्च को रिजर्व बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुये इसको प्रतिबंधित कर दिया था और इसके लिए प्रशासक नियुक्त किया था। छह मार्च को पुनगर्ठन योजना का प्रारूप जारी किया गया और उस पर मिली प्रतिक्रिया के बाद इस प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया जिसे मंजूरी दी गयी है। रिजर्व बैंक ने इस बैंक को प्रतिबंधित करने के साथ ही ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये निर्धारित कर दिया था। यह प्रतिबंध 30 दिनों के लिये है लेेकिन अब सरकार ने पुनगर्ठन योजना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है तो तीन कार्यदिवस में इस रोक हट जायेगी। तीन कार्यदिवस सोमवार से बुधवार तक होगा और बुधवार शाम 6 बजे यह प्रतिबंध हटा दिया जायेगा।

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सरकार को सौंपें गये निवेश प्रस्ताव के अनुसार पुनगर्ठित यस बैंक में 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा जिसमें स्टेट बैंक 7250 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के चार प्रमुख वित्तीय कंपनियां एचडीएफसी लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक एक एक हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा जबकि एक्सिस बैंक 600 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के भी इसमें निवेश करने की बात है लेकिन वह कितनी राशि का निवेश करेगा यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है लेकिन निदेशक मंडल के अनुमोदन के आधार पर ही वह निवेश करेगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सीबीआई की बड़ी कर्रवाई: 74 चिटफंड कंपनियों पर दयार हुआ चार्जशीट, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त
    Next Article अमित शाह की डाक्टरों से अपील, गरीब मरीजों की सेवा भाव से इलाज करें डाक्टर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.