Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 27 को बारिश, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 27 को बारिश, येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में 25 से 27 फरवरी तक राजधानी सहित कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल भी छाये रहेंगे. 26 और 27 फरवरी को हवा की गति सामान्य से तेज होगी. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं.

    रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला एवं बोकारो सहित कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. 28 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. इसके बाद न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. 24 फरवरी को भी राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और पूर्वी दिशा से बह रही ठंडी हवा ने न्यूनतम तापमान को 3 डिग्री गिरा दिया है. फिलहाल, रात में कनकनी का असर देखने को मिल रहा है.

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य व निकटवर्ती हिस्से यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड रिकार्ड किया गया. आज रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department rain ranchi Storm thunder Weather weather forecast Weather Information Weather Updates आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बारिश मौसम मौसम अपडेट मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग रांची वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 25 February 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article कुड़मी समाज की हुंकार महारैली मोरहाबादी मैदान में आज

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.