Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»क्या KYC नहीं करवाने पर बंद कर दिया जायेगा आपका सिम! जानें क्या है मामला… 
    Uncategorized

    क्या KYC नहीं करवाने पर बंद कर दिया जायेगा आपका सिम! जानें क्या है मामला… 

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: BSNL ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई वॉर्निंग जारी की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने KYC अपडेट नहीं कराने पर 24 घंटे में सिम बंद होने वाले नोटिस को लेकर यूजर्स को यह चेतावनी जारी की है।

    इन दिनों मोबाइल यूजर्स को BSNL और TRAI के नाम पर एक नोटिस भेजा जा रहा है, जिसमें KYC डिटेल अपडेट करने के लिए कहा जाता है। ऐसा नहीं करने पर 24 घंटे में सिम बंद होने की चेतावनी दी जा रही है।

    हालांकि, BSNL ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा है कि बीएसएनएल की तरफ से ऐसा कोई नोटिस यूजर को नहीं भेजा जाता है। इस तरह का नोटिस पूरी तरह से फर्जी है और स्कैमर्स KYC अपडेट करने के नाम पर यूजर्स की निजी जानकारी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। यूजर्स को कॉल, मैसेज या ई-मेल के जरिए धमकाया जाता है और उनसे डरा-धमकाकर निजी जानकारियां जैसे आधार कार्ड की डिटेल समेत कई जानकारियां इकट्ठा की जाती है। फिर इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल करके यूजर्स को ठगा जाता है।

    बीएसएनएल के अलावा दूरसंचार नियामक (TRAI) और दूरसंचार विभाग (DOT) ने भी समय-समय पर यूजर्स को इस तरह के फर्जी धमकियों से बचने के लिए कहा है। कोई भी एजेंसी यूजर्स का मोबाइल नंबर बंद करने के लिए न तो कोई कॉल करती है और न ही कोई नोटिस भेजती है।

    इसके अलावा, इन दिनों OTP फ्रॉड को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए क्रिमिनल्स ने कॉल मर्जिंग वाला नया तरीका अपनाया है। इसमें यूजर्स से उसके जानने वालों का नाम लेकर कॉल मर्ज करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही आप कॉल मर्ज करते हैं साइबर क्रिमिनल्स OTP सुनकर आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं।

    ऐसे में यूजर्स को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपको भी ऐसा कोई नोटिस या कॉल आता है, तो तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर में संपर्क करें और इसकी जानकारी दें।

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबदले अपने डिनर का समय, दूर हो जाएंगी शरीर की कई परेशानियां… 
    Next Article यक्ष्मा मुक्त भारत बनाने के लिए पहले पंचायत को यक्ष्मा मुक्त करना होगा : डॉक्टर आनंद मोहन सोरेन

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.