Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासाटोंटो गांव में घरेलू कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सुखमति पड़िया (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति करण पड़िया (32) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, करण की शादी करीब 14 साल पहले टोंटो थाना क्षेत्र के साइतबा गांव की रहने वाली सुखमति से हुई थी। शादी के शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक था, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि करण को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक रहता था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती थी।

    पति अक्सर करता था मारपीट

    मृतका के देवर लाला पड़िया और पड़ोसी घसिया सिरका ने बताया कि करण अक्सर सुखमति के साथ मारपीट करता था। अगर कोई बीच-बचाव करता तो वह उससे भी उलझ पड़ता था। कई बार सुखमति जान बचाने के लिए पड़ोस में शरण लेती थी, लेकिन करण वहां भी पहुंचकर उसे जबरन घर ले आता था। आरोप है कि वह घर में तेज आवाज में गाना चलाकर उसके साथ मारपीट करता था ताकि आवाज बाहर न जाए। बीच-बीच में सुखमति अपने मायके चली जाती थी, लेकिन बच्चों की खातिर फिर ससुराल लौट आती थी। पड़ोसियों के अनुसार, करण महुआ दारू बेचने का काम करता था। दंपति के पांच बेटे हैं। सबसे बड़ा बच्चा करीब पांच साल का है, जबकि सबसे छोटा महज छह महीने का है।

    बच्चे ने बताया- पिता ने मां को मार डाला है

    मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो घर में खून बिखरा मिला। बच्चों में से एक ने बताया कि पिता ने मां को मार डाला है। इसके बाद गांव के मुंडा को सूचना दी गई और पुलिस को खबर पहुंचाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : होली पर नशे का जाल बिछाने निकला कुख्यात प्रिंस, रांची पुलिस ने दबोचा

    accused husband arrested Wife murdered on suspicion of illicit relationship अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली पर नशे का जाल बिछाने निकला कुख्यात प्रिंस, रांची पुलिस ने दबोचा
    Next Article होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.