Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च
    जोहार ब्रेकिंग

    होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्लैग मार्च
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी एसपी पारस राणा और एसडीएम कुमार रजत के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/03/sdm.mp4

    संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात

    पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्व में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई गई है। कंट्रोल रूम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आमजन से सहयोग की अपील

    फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : देवघर के जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 11 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    flag march held in the city Ranchi police on alert for Holi शहर में निकाला फ्लैग मार्च होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
    Next Article कल्पना सोरेन जन्मदिन पर हुईं भावुक, पोस्ट कर जनता का जताया आभार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.