Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»होली पर नशे का जाल बिछाने निकला कुख्यात प्रिंस, रांची पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    होली पर नशे का जाल बिछाने निकला कुख्यात प्रिंस, रांची पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में होली से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कुख्यात तस्कर को दबोच लिया। सुखदेवनगर इलाके में काफी समय से सक्रिय इस तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर रॉकी यादव उर्फ प्रिंस होली के मौके पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। त्योहार में युवाओं के बीच नशे की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में उसने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। इसी बीच इसकी भनक पुलिस को लग गयी। सूचना सीधे एसएसपी राकेश रंजन तक पहुंची, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम

    रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने बिना देर किए सुखदेवनगर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

    चूड़ी सेंटर गली से दबोचा गया

    सुखदेवनगर की चूड़ी सेंटर गली में छापेमारी के दौरान रॉकी यादव उर्फ प्रिंस को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई है। हालांकि कितनी मात्रा में नशा मिला है, इसकी आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। इलाके में जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग कह रहे थे कि यह शख्स लंबे समय से इलाके में नशे का कारोबार चला रहा था।

    पहले भी रहा है सक्रिय

    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह नशा कहां से मंगवाता था और किन-किन लोगों तक सप्लाई करता था।

    Also Read : देवघर के जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 11 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Ranchi police nab notorious Prince for drug trafficking on Holi रांची पुलिस ने दबोचा होली पर नशे का जाल बिछाने निकला कुख्यात प्रिंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर के जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 11 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    Latest Posts

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.