Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जंगल से लौटते वक्त पार कर रही थीं नदी, एक ही परिवार की तीन महिलाएं डूबीं
    झारखंड

    जंगल से लौटते वक्त पार कर रही थीं नदी, एक ही परिवार की तीन महिलाएं डूबीं

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिलाएं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन महिलाएं पहाड़ी नदी पार करते समय डूब गईं। तीनों के शव मंगलवार सुबह गौराहा डैम से बरामद किए गए।

    बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे की है, बटउआ गांव की रहने वाली शांति कुंवर (52 वर्ष), उनकी बेटी अंजलि कुमारी (14 वर्ष) और नातिन काजल कुमारी (7 वर्ष) जंगल में जंगली मशरूम (खुखड़ी) चुनने के लिए गई थीं।

    जंगल से लौटते समय उन्हें एक पहाड़ी नदी पार करनी पड़ी, लेकिन लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया था और बहाव भी तेज हो गया था। इसी दौरान तीनों पानी की धार में बह गईं और लापता हो गईं। परिजनों ने जब देखा कि तीनों शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।

    मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से गौराहा डैम में तलाशी अभियान चलाया, जहां से तीनों के शव बरामद किए गए। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल और नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए कुछ वीज़ा आवेदकों को भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    अंजलि कुमारी एक ही परिवार की मौत काजल कुमारी खुखड़ी चुनने गई महिलाएं गोताखोर रेस्क्यू गौराहा डैम ग्रामीण क्षेत्र सुरक्षा जंगल में हादसा जंगली मशरूम झारखंड दुर्घटना झारखंड समाचार नदी में डूबने की घटना पलामू न्यूज पहाड़ी नदी भारी बारिश मोहम्मदगंज थाना शव बरामद शांति कुंवर स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड
    Next Article पचमहला गो’लीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.