Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»20 साल पहले गायब हुयी शादीशुदा बेटी जब यूट्यूब पर दिखी, फिर…
    क्राइम

    20 साल पहले गायब हुयी शादीशुदा बेटी जब यूट्यूब पर दिखी, फिर…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (मनोज शर्मा) – CCL कर्मी ललकी देवी उस वक्त चौंक गयी जब उसने 20 साल पहले गायब हुयी अपनी शादीशुदा बेटी शोभा को एक यूट्यूब चैनल पर सही सलामत देखा. बीते 28 दिसंबर को ललकी देवी ने एक वायरल वीडिय में देखा कि एक सोशल वर्कर शोभा की मदद कर रहा है, साथ ही उसके जीवन से जुड़ी बातें बयां कर रहा है. ललकी देवी बोकारो के कथारा ओपी क्षेत्र के बांध कॉलोनी में रहती है. वीडियो देख ललकी देवी बेटी से मिलने के लिये बेचैन हो उठी. उसने अपने घरवालों से यह बात शेयर की और तुरंत अपने भतीजे दीपक राणा को लेकर भागी-भागी पुलिस के पास पहुंची. कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति से बेटी को वापस घर लाने की गुहार लगायी. बोली- साहब, बेटी को वापस ला दीजिये, बड़ा एहसान होगा. कथारा ओपी प्रभारी को ललकी देवी ने बताया कि करीब 20 साल पहले उनकी बेटी शोभा अपने पति के साथ दिल्ली कमाने के इरादे से चली गयी थी. शोभा की मानसिक हालत बहुत बढ़िया नहीं थी. इसके बाद वह अचानक से एक दिन गायब हो गयी. अब यूट्यूब के एक वीडियो में बेटी दिखी है.

    ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने आईटी सेल एवं टेक्निकल सेल की मदद ली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर का पता लगाया. जानकारी मिली की शोभा हरिद्वार में है. इसके बाद ललकी देवी के भतीजे दीपक राणा, देवर कुलदीप कुमार और विजय कुमार को लेकर ओपी प्रभारी मथुरा हरिद्वार के लिए रवाना हो गये. बीते एक जनवरी की सुबह सभी हरिद्वार के मुख्य घाट के पास पहुंचे, जहां एक झोपड़ी में शोभा मिल गयी. घरवालों की खुशी तब दोगुनी हो गयी जब उन्होंने शोभा के साथ उसके 10 साल के बेटे को देखा. पुलिस और घरवाले शोभा और उसके बेटे को लेकर वापस बोकारो लौट आये. करीब 20 साल पहले गायब हुयी बेटी को वापस पाकर घरवालों की आंखों से खुशी के आंसू छलक आये. खूशी से झूमती शोभा की मां ललकी देवी ने कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.

    Also Read : वंदे भारत स्लीपर को लेकर रेल मंत्री का दावा- 180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका

    Also Read : BPSC आंदोलन में इस सुपरस्टार ने मारी एंट्री

    Also Read : ससुराल में इस हाल में मिली Pregnant बहु

    Also Read : JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID ने दर्ज की एक और FIR

    20 साल बाद बेटी मिली Bandh Colony Bokaro CCL employee CCL कर्मी Deepak Rana Delhi Family Reunion Jharkhand news Kathara OP Area Lalki Devi mental condition Missing Daughter Missing Woman Police Assistance Rajesh Prajapati Reunited with Daughter after 20 Years Search for Daughter Shobha social media Social Worker Viral Video YouTube Video कथारा ओपी क्षेत्र गुमशुदा महिला झारखंड समाचार दिल्ली दीपक राणा परिवार पुनर्मिलन पुलिस सहायता बांध कॉलोनी बेटी की खोज बोकारो मानसिक हालत यूट्यूब वीडियो राजेश प्रजापति ललकी देवी लापता बेटी वायरल वीडियो शोभा सोशल मीडिया सोशल वर्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इन इलाकों की हो जाएगी बत्ती गुल, जानें कब
    Next Article DSP को बनाया गया इंस्पेक्टर… जानिये क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.