Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वंदे भारत स्लीपर को लेकर रेल मंत्री का दावा- 180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका
    जोहार ब्रेकिंग

    वंदे भारत स्लीपर को लेकर रेल मंत्री का दावा- 180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kota : राजस्थान के कोटा मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर लखनऊ स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) टीम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल कर रही है। कोटा मंडल में 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सफल ट्रायल के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर वंदे भारत स्लीपर के ट्रायल का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वंदे भारत स्लीपर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही है। ट्रेन की स्पीड एक फोन के स्पीडोमीटर पर देखी जा सकती है। फोन के पास पानी से पूरा भरा एक गिलास रखा है। हैरानी की बात यह है कि एक बूंद पानी नहीं छलका। चलती ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड और स्थिर गति प्राप्त करती है। हाई स्पीड रेल यात्रा में वंदे भारत यात्रियों को आराम का अनुभव कराती है। यह पोस्ट तीन दिनों के सफल ट्रायल के बाद सामने आई है।

    Vande Bharat (Sleeper) testing at 180 kmph pic.twitter.com/ruVaR3NNOt

    — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 2, 2025

    दो जनवरी को बूंदी जिले में कोटा और लबान के बीच 30 किलोमीटर लंबे ट्रायल रन के दौरान ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। एक जनवरी को रोहल खुर्द से कोटा के बीच 40 किलोमीटर लंबे ट्रायल रन में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार पकड़ी। इसी दिन कोटा-नागदा और रोहल खुर्द-चौमहला सेक्शन पर 170 किलोमीटर प्रति घंटे और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रायल किया गया।

    ट्रायल के दौरान ट्रेन में यात्री भार के बराबर वजन रखा गया। यह ट्रायल वंदे भारत स्लीपर रैक के विभिन्न तकनीकी मानकों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा है, जिसमें कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम, घुमाव ट्रैक पर गति इत्यादि का परीक्षण शामिल है।
    RDSO लखनऊ की निगरानी में ये ट्रायल जनवरी के अंत तक चलेंगे। परीक्षण पूरे हो जाने के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा अधिकतम गति पर ट्रेन का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चरण में सफल होने के बाद ही वंदे भारत ट्रेनों को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया जाएगा और उन्हें भारतीय रेलवे को शामिल करने और नियमित सेवा के लिए सौंप दिया जाएगा।

    Vande Bharat स्लीपर ट्रेनों को ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहद आरामदायक बर्थ, ऑन बोर्ड वाई-फाई और विमान जैसी सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। देश में यात्री पहले से ही मध्यम और छोटी दूरी पर चलने वाली 136 वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से शयन सीटों और विश्व-स्तरीय यात्रा अनुभव का आनंद ले रहे हैं।

    Also Read : ससुराल में इस हाल में मिली Pregnant बहु

    Railway Minister's claim about Vande Bharat Sleeper - not a single drop of water was spilled at the speed of 180 वंदे भारत वंदे भारत स्लीपर को लेकर रेल मंत्री का दावा- 180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC आंदोलन में इस सुपरस्टार ने मारी एंट्री
    Next Article EOU की टीम ने जेल अधीक्षक के ठिकानों पर की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.