Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID ने दर्ज की एक और FIR
    झारखंड

    JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID ने दर्ज की एक और FIR

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेपर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CGL परीक्षा में JSSC की शिकायत पर झारखंड CID ने एक और FIR दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार रातू थाने में दर्ज केस को भी CID ने टेकओवर कर लिया है. मामले की जांच के लिए CID विज्ञापन छपवाकर सबूत भी इकट्ठा करेगी. CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों को लेकर CID ने आमलोगों और परीक्षार्थियों से सबूत मांगे हैं. मामले में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में विज्ञापन के जरिये आमलोगों तक सूचना पहुंचायी जाएगी कि किसी भी व्यक्ति के पास पेपर लीक से जुड़ा कोई साक्ष्य हो तो इसे CID को उपलब्ध कराएं. इन साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा.

    क्या है FIR में

    JSSC के द्वारा CID में दर्ज FIR में बताया गया है कि 21 और 22 सितंबर को CGL की परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा पूरी तरह कदाचार और पेपर लीक से मुक्त थी, लेकिन परीक्षा आयोजित होने के बाद कई लोगों ने जानबूझ कर फर्जी वीडियो और तस्वीरें वायरल की. इससे पूर्व रातू थाने में भी एक FIR दर्ज हुई थी. झारखंड CID अब दोनों ही FIR की जांच SIT के जरिये  कराएगी. बात दें कि रातू थाने में CGL परीक्षा में कथित पेपरलीक को लेकर पहली FIR राजेश कुमार के बयान पर दर्ज की गई थी. इस केस के अनुसंधानकर्ता अमर कुमार पांडेय बनाए गए थे. उन्हें भी CID की SIT में शामिल किया गया है.

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिये DGP अनुराग गुप्ता के आदेश पर SIT गठित की गई है. SIT का नेतृत्व CID डीआईजी संध्या रानी मेहता करेंगी. टीम में रांची पुलिस के अधिकारियों को भी रखा गया है. DGP ने गठित SIT में अध्यक्ष संध्या रानी मेहता, सदस्य CID एसपी निधि द्विवेदी, रांची ग्रामीण SP सुमित कुमार अग्रवाल, रांची के मुख्यालय 1 DSP अमर कुमार पांडेय, CID में प्रतिनियुक्त DSP मुन्ना प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है.

    हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

    JSSC-CGL परीक्षा में प्रकाश सिंह के द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन ने आदेश दिया था कि परीक्षा में पेपर लीक के मामले में याचिकाकर्ता के द्वारा कराए गए ऑनलाइन शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की जाए. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि परीक्षा के आयोजन के बाद 29 सितंबर को उन्होंने रांची पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी. कोर्ट ने आदेश दिया था कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दी जाए. 22 जनवरी को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई भी होनी है.

    Also Read : सीएम हेमंत की कल्पना होगी साकार, झारखंड में अब बिना रिश्वत होगा काम, नंबर जारी

    Also Read : पुलिसकर्मी ने दिव्यांग व्यक्ति के साथ की मारपीट,गिरफ्तारी की मांग!

    Advertisement candidates CGL Exam CGL Paper Leak Case CGL परीक्षा CGL पेपर लीक मामला CID investigation CID Takeover CID जांच CID टेकओवर Evidence Collection Fir Jharkhand CID Jharkhand DGP Anurag Gupta Jharkhand Exam Controversy Jharkhand Staff Selection Commission JSSC Paper Leak Paper Leak Evidence ranchi Ratu Police Station झारखंड CID झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता झारखंड परीक्षा विवाद परीक्षार्थी पेपर लीक पेपर लीक साक्ष्य रातू थाना विज्ञापन सबूत संग्रह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुशील मोची ढेर
    Next Article ससुराल में इस हाल में मिली Pregnant बहु

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.