Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिल्डर ने फ्लैट खरीदार को ठगा तो RERA ने 6 प्रोजेक्ट को कर दिया अटैच
    झारखंड

    बिल्डर ने फ्लैट खरीदार को ठगा तो RERA ने 6 प्रोजेक्ट को कर दिया अटैच

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ही झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (झारेरा) का गठन किया गया था. अब रेरा पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. यहीं वजह है कि बिल्डरों पर कार्रवाई करने में रेरा देर नहीं कर रहा. वहीं ग्राहकों को ठगने वाले बिल्डर रेरा के रेडार पर है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेरा फाइन लगाने की बजाय अब सीधे कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में रेरा ने ग्राहकों को ठगने वाले एक बिल्डर के 6 प्रोजेक्ट को अटैच कर दिया है. उनके बैंक अकाउंट भी होल्ड कर दिए गए है. इतना ही नहीं किसी भी तरह के लेन-देन पर रोक लगा दी है.

    2019 में दर्ज कराई शिकायत

    बोकारो स्थित अपार्टमेन्ट एंबिएंस सिटी के डेवलपर/बिल्डर M/s Ambiance City Developers Pvt. Ltd. के साथ 2013 में ही खरीदारों ने सेल एग्रीमेन्ट किया था. लेकिन 2019 तक भवन का निर्माण कार्य अधूरा और फ्लैट का काम पूर्ण नहीं किए जाने के बाद ग्राहक उपेन्द्र प्रसाद ने झारेरा में जून 2019 में शिकायत दर्ज कराई. कोर्ट में डेवलपर ने बताया कि अपार्टमेन्ट एंबिएंस सिटी को नवम्बर 2019 में डेवलपर अनिल कुमार सिंह, राज बिल्डटेक को हैंडओवर कर दिया. इसके बाद रेरा कोर्ट में अनिल कुमार सिंह को भी पक्षकार बनाया गया. सुनवाई के बाद रेरा कोर्ट ने 2021-22 में निर्णय पारित किया. साथ ही पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने के कारण फ्लैट खरीदार/आवेदक की ओर से एग्जीक्यूशन केस दर्ज किया गया.

    राशि नहीं लौटाने पर हुई कार्रवाई

    एग्जीक्यूशन केस में सुनवाई के दौरान बिल्डर अनिल कुमार सिंह की ओर से रेरा कोर्ट में अंडरटेकिंग दिया गया. जिसमें उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के आदेश को मानने को तैयार हैं. खरीदार उपेन्द्र प्रसाद को सूद सहित 29 लाख रूपये जून 2023 तक दे देंगे. अंडरटेकिंग देने के पश्चात बिल्डर अनिल कुमार सिंह ने खरीदार उपेन्द्र प्रसाद को लगभग 23 लाख 50 हजार रू की राशि लौटाई. शेष राशि नहीं दी गई. इसके बाद रेरा कोर्ट 30.10.2023 को बिल्डर अनिल कुमार सिंह, राज बिल्डटेक के 6 प्रोजेक्ट को अटैच करने तथा उनके बैंक खाता को होल्ड करने का आदेश पारित किया है.

    ये प्रोजेक्ट किए गए अटैच

    गोल्डन कैसल लक्ज़री अपार्टमेंट/ शारदा, चीरा चास, बोकारो

    मां सरस्वती प्लाजा, चीरा चास, बोकारो

    गंगा हाइट्स, चीरा चास, बोकारो

    मां लक्ष्मी अपार्टमेंट, फेज़-VII, चीरा चास, बोकारो

    मां तारा अपार्टमेंट, फेज-IV, चीरा चास, बोकारो

    मां दुर्गा अपार्टमेंट, चीरा चास, बोकारो

    इसे भी पढ़ें: आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, दूसरे अपराधी ने सिर पर मारा पत्थर, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Haidernagar jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline palamu Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा छापेमारी प्रकरण : ईडी के अधिकारी को बड़े मामले में फंसाने की जेल से रची जा रही थी साजिश
    Next Article नमामि गंगे कार्यक्रम : बोकारो में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक व एसडीएम हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.