Johar Live Desk : अक्सर हम पानी की बोतल खरीदते समय सिर्फ ब्रांड और कीमत को ध्यान में रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ढक्कन का रंग भी पानी के प्रकार के बारे में अहम जानकारी देता है? विशेषज्ञों के अनुसार, बोतल का ढक्कन पानी के प्रकार को पहचानने में मदद करता है।
- नीला ढक्कन : नेचुरल स्प्रिंग वॉटर, प्राकृतिक स्रोत से लिया गया हल्का-फुल्का फिल्टर किया हुआ पानी।
- सफेद ढक्कन : RO या प्रोसेस्ड वॉटर, रोजमर्रा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पानी।
- काला ढक्कन : अल्कलाइन वॉटर, जो शरीर का pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
- हरा ढक्कन : फ्लेवर्ड वॉटर, यानी स्वाद के लिए बनाया गया पानी।
- लाल ढक्कन : इलेक्ट्रोलाइट या कार्बोनेटेड वॉटर, तेज हाइड्रेशन और हल्का-सा फिज देने वाला पानी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगली बार जब आप दुकान पर पानी की बोतलें खरीदें, तो केवल ब्रांड और कीमत ही नहीं, बल्कि ढक्कन का रंग भी देखें। यह छोटा-सा संकेत आपको सही पानी चुनने में मदद करेगा।
Also Read : झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का CS व DGP ने किया अभिवादन


