Ranchi : झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, और प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा रंजीत कुमार उपस्थित थे।

सीएम का स्वागत करते हुए अधिकारियों ने उन्हें विधानसभा कार्यों की सुचारु व्यवस्था और राज्य के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी और विधायकों ने सीएम का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

इस समारोह में विधानसभा की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की झलक देखने को मिली। आगामी सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण नीतिगत और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Also Read : झारखंड विस शीतकालीन सत्र : अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का सीएम हेमंत ने किया स्वागत
Also Read : जेपी नड्डा देवघर दौरे पर, दो दिवसीय कार्यक्रम करेंगे
Also Read : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, रखा गया शोक प्रस्ताव
Also Read : जहरीली गैस रिसाव से मौ’त मामला : जांच टीम गठित, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई


