Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स
    देश

    WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर लाने की तैयारी में है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ‘मीडिया हब’ नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स अपनी चैट में शेयर किए गए सभी फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट्स और लिंक को एक ही जगह पर आसानी से देख और मैनेज कर सकेंगे।

    WhatsApp is Rolling Out Media Hub on Mac and Web to Easily Browse Recent Photos, Videos, and Files!

    The latest updates introduce a new media hub, giving users a centralized place to browse recent photos, videos, links, and documents shared across chats.https://t.co/m3g7QUA268 pic.twitter.com/avmlUHkB0F

    — WABetaInfo (@WABetaInfo) November 10, 2025

    इस फीचर के तहत वेब क्लाइंट के साइडबार में एक नया एंट्री पॉइंट जोड़ा गया है, जहां से यूजर बिना किसी चैट को खोले ही अपनी बातचीत में शेयर किए गए सभी मीडिया को ब्राउज कर पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग लिमिटेड यूजर्स के साथ शुरू कर दी है।

    WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ वेब क्लाइंट्स के लिए उपलब्ध है। WhatsApp इसे Mac ऐप के लिए भी पेश कर रहा है, ताकि यूजर्स को अपने मीडिया फाइल्स तक आसान एक्सेस मिल सके। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

    क्लीन और ऑर्गनाइज्ड व्यू मिलेगा

    नया मीडिया हब इंटरफेस यूजर्स को एक साफ-सुथरा और संगठित व्यू प्रदान करेगा। यहां यूजर न सिर्फ फोटो और वीडियो बल्कि लिंक और डॉक्यूमेंट्स भी देख सकेंगे। इससे कई चैट में स्क्रॉल किए बिना जरूरी फाइल ढूंढना आसान होगा। यह हब केवल लेटेस्ट मीडिया कंटेंट दिखाएगा, ताकि यूजर को सबसे अपडेटेड फाइल्स तक तुरंत पहुंच मिले।

    सर्च और फिल्टरिंग फीचर भी मौजूद

    यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से बिल्ट-इन सर्च फीचर का इस्तेमाल कर फाइल्स को सर्च कर पाएंगे। इसमें सेंडर के आधार पर फिल्टर लगाने की सुविधा होगी, जिससे किसी खास कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किए गए मीडिया को जल्दी ढूंढा जा सकेगा।

    मल्टीपल फाइल्स को एक साथ मैनेज करने की सुविधा

    मीडिया हब में यूजर्स एक साथ कई फाइल्स को सेलेक्ट कर बल्क ऐक्शन कर सकेंगे। साथ ही, डेट या फाइल साइज के हिसाब से मीडिया सर्च करने का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी इस नए फीचर को धीरे-धीरे WhatsApp फॉर मैक और वेब क्लाइंट यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    Also Read : बिहार के इस शहर में आज नो एंट्री, किसके लिए… जानें

    allowing you to view all photos and documents in one place. Videos WhatsApp is bringing a new 'Media Hub' feature WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस शहर में आज नो एंट्री, किसके लिए… जानें
    Next Article घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.