Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 3:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटशिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा सीट पर कल यानी 12 नवंबर को मतदान होगा। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 300 मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डालेंगे। उपचुनाव के लिए आज यानी सोमवार को 1,200 मतदानकर्मियों को बूथों पर भेजा जा रहा है, जबकि 120 कर्मियों को रिजर्व रखा गया है। सभी कर्मियों की रवानगी बिष्टुपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज से की जा रही है। यह चुनाव JMM के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण हो रहा है।

    सुबह साढ़े 5 बजे होगा मॉक पोल

    सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 5:30 बजे राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। रविवार शाम 5 बजे से उपचुनाव के लिए साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है, जो मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले लागू होता है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रचार, रैली या रोड शो पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 300 पोलिंग स्टेशनों पर 10 कंपनियों का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

    कुल मतदाता और खास आंकड़े

    इस उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिलाएं और 372 सर्विस वोटर शामिल हैं। इस बार 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16,601 नए मतदाता भी वोट डालेंगे। वहीं, 2,738 दिव्यांग मतदाता और 1 एनआरआई वोटर भी सूची में शामिल हैं। वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या भी खास है 100 वर्ष से अधिक उम्र की 3 महिलाएं, 90-99 वर्ष की 129 महिलाएं, 80-89 वर्ष की 934 महिलाएं, और 70-79 वर्ष की 4,021 महिला मतदाता इस बार मतदान करेंगी।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

    चुनाव आयोग ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए 5 ‘पिंक बूथ’ बनाए हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

    Also Read : WhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स

    2.56 lakh voters will cast their votes 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान Ghatsila Assembly by-election: Voting at 300 booths on Tuesday घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp लेकर आ रहा नया ‘मीडिया हब’ फीचर, एक जगह दिखेंगे सभी फोटो-वीडियो और डॉक्यूमेंट्स
    Next Article बिहार विस चुनाव : दूसरे चरण में पहले से ज्यादा सख्त होगी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.