Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»WhatsApp लाया नया AI फीचर ‘राइटिंग हेल्प असिस्टेंट’, मेसेजिंग होगी और आसान
    देश

    WhatsApp लाया नया AI फीचर ‘राइटिंग हेल्प असिस्टेंट’, मेसेजिंग होगी और आसान

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp (वॉट्सऐप) अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार AI फीचर लेकर आया है। ‘राइटिंग हेल्प असिस्टेंट’ नामक यह फीचर मेटा के प्राइवेट प्रोसेसिंग आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो यूजर्स के मेसेज को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। WABetaInfo ने इस फीचर को WhatsApp बीटा फॉर ऐंड्रॉयड (वर्जन 2.25.23.7) में देखा है।

    📝 WhatsApp beta for Android 2.25.23.7: what’s new?

    WhatsApp is rolling out a Writing Help assistant feature powered by AI Private Processing, and it’s available to a limited number of users!
    Some users can get this feature through earlier updates.https://t.co/D1RkivQ5ua pic.twitter.com/ZwNjRtriFf

    — WABetaInfo (@WABetaInfo) August 12, 2025

    क्या है राइटिंग हेल्प असिस्टेंट?

    यह नया फीचर यूजर्स को उनके टाइप किए मेसेज को रीफ्रेज करने, प्रोफेशनल, फनी, सपोर्टिव या प्रूफरीड जैसे पांच अलग-अलग टोन में सुझाव देने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित है और यूजर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है। प्राइवेट प्रोसेसिंग के जरिए मेसेज की रिक्वेस्ट एन्क्रिप्टेड कनेक्शन के माध्यम से प्रोसेस होती है, जिससे यूजर की पहचान गोपनीय रहती है। साथ ही, न तो ओरिजिनल मेसेज और न ही जेनरेट किए गए सुझावों को स्टोर किया जाता है।

    पेन आइकन से शुरू होगा जादू

    WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब यूजर तीन-चार शब्द टाइप करेगा, तो टेक्स्ट फील्ड में स्टिकर आइकन की जगह एक पेन आइकन दिखाई देगा। इस पेन आइकन पर टैप करने पर यूजर मेटा AI से मेसेज को बेहतर बनाने के लिए सुझाव ले सकता है। यूजर को सुझाया गया मेसेज पसंद आने पर उसे सेंड कर सकता है या अपने ओरिजिनल मेसेज को भेज सकता है। खास बात यह है कि रिसीवर को यह पता नहीं चलेगा कि मेसेज AI की मदद से बेहतर किया गया है।

    प्राइवेसी और ऑप्शनल फीचर

    WhatsApp का यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है। प्राइवेट प्रोसेसिंग डिफॉल्ट रूप से डिसेबल रहता है, यानी यूजर की मर्जी के बिना यह फीचर सक्रिय नहीं होगा। अभी यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। बीटा टेस्टिंग के बाद कंपनी इसे जल्द ही ग्लोबल यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट के रूप में जारी कर सकती है।

    भविष्य की संभावनाएं

    WhatsApp भविष्य में इस फीचर में और टोन जोड़ सकता है, ताकि यूजर्स को मेसेजिंग का अनुभव और बेहतर हो सके। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा, जो अपने मेसेज को प्रोफेशनल या क्रिएटिव बनाना चाहते हैं।

    Also Read : सट्टेबाजी ऐप प्रमोशन मामले में आज ED के सामने पेश होंगे सुरेश रैना

    messaging in WhatsApp will become easier WhatsApp brings new AI feature 'Writing Help Assistant' WhatsApp में मेसेजिंग होगी और आसान WhatsApp लाया नया AI फीचर 'राइटिंग हेल्प असिस्टेंट'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से पुरी समेत कई रूटों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article झारखंड की बेटियों ने फिर लहराया परचम, हरियाणा को हराकर हॉकी चैंपियन बनी जूनियर टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.