Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में कोरोना का क्या है सूरते-हाल? कम जांच से बढ़ रही मुश्किलें
    बिहार

    बिहार में कोरोना का क्या है सूरते-हाल? कम जांच से बढ़ रही मुश्किलें

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने का सिलसिला जारी है। यहां हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विपक्ष इसे सरकार की नाकामी करार दे रहा है, तो वहीं राज्य सरकार का कहना है कि मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    सूबे में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। इससे बिहार में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना के 1412 नए मामले सामने आए हैं। बिहार में अब तक कोविड-19 से 26,379 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

    बढ़ रहे संक्रमण के मामलों का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि राज्य में पहला मामला 22 मार्च को सामने आया था। तीन मई तक 500 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3807 तक हुई और जून के खत्म होते-होते संक्रमितों की संख्या 9744 तक पहुंच गई। 

    वहीं, अब जिस गति से मामलों में वृद्धि हो रही है, उससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 18 जुलाई तक सूबे में 15,223 नए संक्रमित मिले। इस तरह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,967 हो गई है। दूसरी तरफ, राज्य के रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां 30 जून को रिकवरी रेट 77 फीसदी था, वहीं 18 जुलाई तक यह घटकर 63.17 फीसदी पर आ गया। 

    बिहार में सबसे चिंता का विषय यह है कि यहां अब तक सिर्फ 3,68,232 लोगों की जांच की गई है। जो आबादी के लिहाज से केवल तीन फीसदी है। प्रशासन का कहना है कि राजधानी पटना के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया गया है, लेकिन जांच के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। 

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि 441 कोविड केंद्र कार्यरत हैं, चार मेडिकल कॉलेजों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। कोरोना नमूने अब अनुमंडल अस्पतालों में भी लिए जा रहे हैं। राज्य के अस्पतालों में 40 हजार एंटीजन रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध हैं। युद्ध स्तर पर कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

    लेकिन, जिस दिन मंगल पांडे ने यह कहा उस दिन पूरे राज्य में केवल 10,502 जांचें ही हुईं। रोजाना होने वाली जांच को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 मई को कहा था कि जांच की दर बढ़ाकर रोजाना कम से कम 10 हजार किया जाए। लेकिन सरकार को इस लक्ष्य तक पहुंचने में एक महीने से भी अधिक का वक्त लगा है। 

    वहीं, जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री का कहना है कि अब जांच की दर को 20 हजार प्रति दिन किया जाए। 

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान खगड़िया एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई। 

    Bihar news coronavirus cases covid 19 Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत मामले में विधायक सरयू राय ने लिखा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Next Article इंडिगो 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.