Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल : तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, मतदान केंद्र के पास भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, मतदान केंद्र के पास भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर, कालियागंज और करीमपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सुबह 7:00 बजे के आसपास शुरू हो चुके हैं। सुबह से ही मतदान के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। नदिया जिले के करीमपुर विधानसभा क्षेत्र के थानापाड़ा मतदान केंद्र के पास सुबह के समय ही भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। भाजपा के एक पोलिंग एजेंट को किडनैप करने का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल के लोगों पर लगा है। इसके अलावा बाकी जगहों से सुबह 7:30 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान की खबरें हैं।
    खड़गपुर सदर जो विशेष तौर पर आदिवासी बहुल केंद्र है, वहां विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम इकाई ने रविवार शाम को ही राज्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखकर तीनों विधानसभा सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती करने की मांग की थी लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया है। करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में 90 फीसदी से अधिक मतदान केंद्रों पर सशस्त्र केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है लेकिन खड़गपुर में महज 76 फीसदी और कालियागंज विधानसभा केंद्र में 40 फीसदी मतदान केंद्रों पर री केंद्रीय बलों की तैनाती हो सकी है। ऐसे में राज्य पुलिस की मौजूदगी में हिंसा की आशंका है।
    सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तीनों ही मतदान केंद्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। आरोप है कि जगह-जगह सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के संरक्षित बदमाश आम मतदाताओं को धमकाने के लिए एकत्रित हैं। हालांकि भाजपा के कार्यकर्ता भी सड़कों पर मौजूद हैं और मतदान करने को इच्छुक लोगों को अपने साथ मतदान केंद्रों की तरफ ले जा रहे हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीएसएनएल के कर्मचारी गए भूख हड़ताल पर, कहा-वीआरएस लेने के लिए मजबूर कर रहा प्रबंधन
    Next Article पलामू : यह सैलाब बता रहा कि मुंह ताकते रह जाएंगे विपक्षी : पीएम मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.