Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 15 सीटों के लिए हो रही वोटिंग
    ट्रेंडिंग

    राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 15 सीटों के लिए हो रही वोटिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है . जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है. दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं. इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. आज सिर्फ उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है.

    #WATCH | Visuals from a polling station in Bengaluru, ahead of the Rajya Sabha elections in Karnataka. pic.twitter.com/nQfFrhzqkN

    — ANI (@ANI) February 27, 2024

    कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

    कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का खतरा है. यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों के साथ बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में सोमवार शाम को बैठक की और बैठक के बाद सभी विधायकों को होटल में ही ठहराया गया. राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि विधायकों को मॉक वोटिंग का अभ्यास कराया गया और सभी विधायक होटल से सीधे वोट डालने जाएंगे.

    कैसे होता है राज्यसभा सांसदों का चुनाव

    संविधान के अनुच्छेद 80 (4) के अनुसार, राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होता है. मतलब राज्यसभा के सांसदों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती है बल्कि राज्य की जनता के प्रतिनिधि यानी कि विधायक वोट देकर राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं. यह चुनाव एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से होता है, जिसमें एक विधायक का वोट एक ही गिना जाता है, लेकिन वह कई उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर अरेंज करता है. मतलब विधायक वरीयता के आधार पर पहले नंबर के उम्मीदवार, दूसरे नंबर के उम्मीदवार और तीसरे नंबर के उम्मीदवार का चयन कर सकता है.

    कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों के आधार पर राज्यसभा में वोटों की संख्या तय की जाती है. हर विधायक का वोट एक ही होता है, लेकिन उसकी वैल्यू 100 होती है. राज्यसभा चुनाव का फार्मूला ये है कि इसमें कुल विधायकों की संख्या को 100 से गुणा किया जाता है. इसके बाद जितनी सीटों पर चुनाव हो रहा है, उसमें एक जोड़ते हैं, फिर इस संख्या को विधायकों की संख्या को 100 से गुणन की संख्या को भाग देते हैं. जो संख्या मिलती है, वही वांछित वोटों की संख्या होती है.

    इसे भी पढ़ें: सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rajya Sabha Elections Today's News Voting आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मतदान मुख्य समाचार राज्यसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज वोटिंग सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, 8 जवान घायल   

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.