Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन में श्री हरि को भी कमल ही पसंद आएगा : हरिमोहन मिश्रा
    झारखंड

    अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन में श्री हरि को भी कमल ही पसंद आएगा : हरिमोहन मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2024Updated:May 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : संथाल परगना प्रमंडल में लोकसभा चुनाव को लेकर भारी गहमागहमी रहा.  झारखंड की उप राजधानी दुमका में नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक तरफ भाजपा के दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन और दूसरी तरफ दिशोम गुरु शिबू शरण का आशीर्वाद लेकर दुमका लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरने वाले शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन ने अपना नांकन दाखिल किया.  नामांकन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ शक्ति दिखाने को लेकर उप राजधानी आज गहमागहमी से भरा रहा.

    जामताड़ा जिला से हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता दुमका पहुंचे थे.  जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद त्याग कर भाजपा में शामिल हुए हरिमोहन मिश्रा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दुमका के लिए रवाना हुए.  उन्होंने दुमका हवाई अड्डा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों का पहले  स्वागत किया, फिर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के उपरांत उन्हें विदाई दी.  इस मौके पर हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि परिणाम संभावि है.  जनता का रुझान और भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है.

    इससे यह साबित होता है कि मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत के लिए जो भी किया वह लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करता है.  उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू मैदान में है और वह भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी.  जामताड़ा जिला क्षेत्र में पड़ने वाले दो विधानसभा और एक आंशिक विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमत के साथ हम उन्हें लोकसभा पहुंचने का काम करेंगे.

    आज अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त पर जहां लोग भगवान श्री हरि, माता लक्ष्मी की पूजा पाठ को लेकर व्यस्त हैं, वहीं इस शुभ मुहूर्त में नामांकन पुरी की गई है और हमें विश्वास है कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त पर भगवान श्री हरि को भी कमल ही पसंद आएगा.  लोगों के रुझान को सीता सोरेन के चुनावी मैदान में आने से और भी बल मिला है.  इसे हर हाल में हम बलवान बनाकर छोड़ेंगे.  श्री मिश्रा के साथ इस मौके पर रविंद्र नाथ पांडे, मुस्तफा अंसारी, विमल भैया, साकेस सिंह, रनजीत राय, शिवाजी राय, असलम अंसारी, दिलीप राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    झारखंड लोकसभा चुनाव संथाल परगना हरिमोहन मिश्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : 10 चेकनाकों पर निगरानी दल ने किया वाहनों की जांच
    Next Article किरण राव की ‘लापता लेडीज’ पर आया ट्विंकल का दिल, कही ये बातें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.